फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   8 ‌fire station in gorakhpur

आग से निपटने को बढ़ेंगे आठ फायर स्टेशन

Tue, 02 May 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
जिले में आग की घटनाओं से निपटने के लिए आठ फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। गोरखपुर दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने फायर स्टेशन बढ़ाए जाने का प्रस्ताव मांगा था। सीएम के आदेश पर पुलिस ने घटनाओं के आधार पर फायर स्टेशन बढ़ाए जाने का प्रस्ताव कर शासन को भेजा है। 
विज्ञापन

आगामी सालों में विकास की संभावनाओं को देखते हुए फायर स्टेशन की जगह चिह्नित की गई है। अभी जिले में तीन गोलघर, गीडा, अगलगहवा गोला में स्थायी केंद्र हैं। इसके अलावा गर्मी के दिनों में आग की घटना बढ़ने पर कैंपियरगंज, चौरीचौरा, बेलीपार, सिकरीगंज और बांसगांव थाने पर अस्थायी फायर सर्विस की यूनिट बनाई जाती है। जिले में आग से निपटने के लिए पांच फायर टेंडर मिले हैं। आग की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद पुलिस और फायर विभाग ने मिलकर प्रस्ताव तैयार किया, जिसे शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

यहां बनेगा फायर यूनिट

गोरखपुर से देवरिया मुख्य मार्ग पर
गोरखपुर से सोनौली मुख्य मार्ग पर
गोरखपुर से महराजगंज मुख्य मार्ग पर
कैंपियरगंज तहसील में
चौरीचौरा, खजनी, बांसगांव और बड़हलगंज कस्बे में 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed