{"_id":"570e6c304f1c1b73534a6aee","slug":"758-declareed-pass-in-police-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती: 758 हुईं पास, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती: 758 हुईं पास, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 13 Apr 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
पीएसी ग्राउंड पर सिपाही भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यथी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही भर्ती के छठे दिन बुधवार को 940 महिला अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुईं। कई अभ्यर्थियों ने दौड़ बीच में ही छोड़ दी। इस दौरान ट्रैक पर गिरी दो युवती जख्मी हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 758 लड़कियों ने तय समय में दौड़ पूरी कीं।
बुधवार को 1200 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दस अभ्यर्थी एप्लीकेशन के जरिए दौड़ में शामिल हुई थीं। सुबह 6:30 बजे शुरू हुई दौड़ नौ बजे तक चली। दौड़ के दौरान ही कई ट्रैक से हट गईं। दौड़ते समय गिरी मोहद्दीपुर शालिनी पांडेय और फाजिलनगर की शबीना खातून घायल हो गई।
बता दें कि सात अप्रैल से महिला सिपाहियों की भर्ती के लिए 26वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पर दौड़ चल रही है। अब तक 24 से ज्यादा लड़कियां घायल हो चुकी हैं। नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को दौड़ समय से पूरी हो गई।1200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दस अभ्यर्थी एप्लीकेशन देकर शामिल हुई। कुल 940 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुईं।