फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   75 lakh crore development projects gift for UP says yogi adityanath

यूपी को 75 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा: योगी

Mon, 04 Mar 2019 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Mar 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
75 lakh crore development projects gift for UP says yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी को 75 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा मिलने वाला है। आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा और कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। यूपी के अन्य शहरों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण भी होगा। इससे रोजगार की संभावना बढ़ेगी। अगले दो साल में यूपी हर क्षेत्र में आगे होगा।  

विज्ञापन


तीन दिवसीय (3,4 और 5 मार्च) दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आईटीआई चरगांवा में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया, फिर गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आईटीआई चरगांवा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पांच लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें से ढाई लाख युवाओं को रोजगार मिल चुका है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का यूपी में सफल संचालन हो रहा है। 78 हजार लोगों को मुद्रा योजना का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

 
पर्यटन में पहला स्थान
गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी अब पर्यटन में पहले स्थान पर आ गया है। पहले पर्यटन की पहचान नहीं थी। प्रयागराज कुंभ के सफल आयोजन से यूपी पर्यटन की साख दुनिया में बढ़ी है। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आए। पहली बार अप्रवासी भारतीयों का सम्मेलन वाराणसी में हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं। भ्रष्टाचार की एक भी शिकायत नहीं मिली है। जो अच्छा कर रहा है, उसे नौकरी मिल रही है। सब प्रतिभा पर निर्भर है। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है। इससे पहले एसडीएम और डिप्टी एसपी की भर्तियों में भी भ्रष्टाचार था। पहले की सरकारों ने जो भर्ती की थी, उसकी सीबीआई जांच चल रही है।  

पर्यटन के साथ रोजगार, कारोबार भी बढ़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 48 दिनों तक चला प्रयागराज कुंभ ऐतिहासिक रहा है। पहली बार कुंभ में 25 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। कुंभ से स्वच्छता का बड़ा संदेश गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छाग्राहियों के पैर धुलकर स्वच्छता अभियान को बड़ा रूप दिया है। जितने श्रद्धालु कुंभ पहुंचे थे उतनी तो दुनिया के पांच देशों की आबादी है। कुंभ धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन, रोजगार का बड़ा केंद्र बन गया। कारोबार भी चमक गया है। एक फ्लोर मिल मालिक ने बताया कि पहली बार चार हजार टन आटा बिका है। इससे पहले कुंभ में एक हजार टन आटा बिकता था।  

प्रधानमंत्री ने दान किए 12 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 करोड़ रुपये का उपहार मिला था। यह रकम प्रधानमंत्री ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट को दान कर दिए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। नरेंद्र मोदी ही दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।    


अराजकता से भागने लगीं थीं कंपनियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की अराजकता से राष्ट्रीय, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मालिक परेशान थे। इसी का नतीजा था कि टीसीएस और सैमसंग ने यूपी से कारोबार हटाने का फैसला कर लिया था। बातचीत करके कंपनियों को रोका गया। अब सैमसंग ने पांच लाख करोड़ रुपये निवेश की योजना बनाई है। इसका शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed