{"_id":"58a352474f1c1bbd72d84554","slug":"72-condidates-filed-nomination-form-on-last-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन विपिन, जयप्रकाश समेत 72 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन विपिन, जयप्रकाश समेत 72 नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने जाते भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव का नामांकन मंगलवार को समाप्त हो गया। आखिरी दिन ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अंबिका सिंह के बेटे विपिन सिंह, चौरीचौरा विधानसभा से बसपा उम्मीदवार जयप्रकाश निषाद समेत सर्वाधिक 72 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। शहर सीट से डॉ सत्य प्रकाश द्विवेदी ने निर्दल के तौर पर दावेदारी की तो चिल्लूपार सीट से पूर्व मंत्री श्याम लाल यादव ने कांग्रेस के साथ ही रालोद और निर्दल के तौर पर भी पर्चा दाखिल किया। उनका कहना है कि राहुल गांधी से उन्हें आश्वासन मिला है। अगर कांग्रेस साथ छोड़ भी देती है तो भी वे चुनाव जरूर लड़ेंगे। इसलिए उन्होंने विकल्प के तौर पर निर्दल के तौर पर भी पर्चा दाखिल किया है।
इसी तरह टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से बागी हुए वीरेंद्र तिवारी ने चौरीचौरा विधानसभा से निर्दल ही पर्चा दाखिल किया। वहीं शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. आरएमडी अग्रवाल, ग्रामीण सीट से विजय बहादुर और ग्रामीण से निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के प्रत्याशी संजय कुमार निषाद ने दोबारा पर्चा दाखिल किया। दोपहर 12.35 बजे तक जहां करीब 20 प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर चुके थे वहीं दोपहर एक से तीन के बीच करीब 50 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पिपराइच और चौरीचौरा विधानसभा के लिए तो नामांकन शाम करीब छह बजे तक चलते रहे। हालांकि , आखिरी दिन प्रमुख प्रत्याशियों की संख्या काफी कम होने की वजह से पुलिस और प्रशासन के अफसरों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। विपिन सिंह, जय प्रकाश और डॉ सत्य प्रकाश के जुलूस में ही समर्थकों की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन
इसी तरह ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के प्रत्याशी संजय कुमार निषाद की पत्नी मालती देवी ने उसी सीट से नामांकन किया। हालांकि विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अपनों के खिलाफ यह साजिश सोची-समझी रणनीति के तहत है। ये प्रत्याशी विरोध के लिए नहीं बल्कि अपनों के सहयोग के लिए चुनाव मैदान में हैं। चुनाव दर चुनाव धन, बल के खिलाफ आयोग की सख्ती बढ़ती ही जा रही है। प्रचार के लिए इस्तेमाल होने वाली गाड़ियाें की संख्या पर पाबंदी ने चुनावों में डमी कैंडिडेट की संख्या बढ़ा दी है। ऐसे में अगर कोई अपने परिवार का ही होगा तो उसके वाहनों का इस्तेमाल आसानी से मुख्य प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार में किया जा सकेगा और इसमें पकड़े जाने का खतरा भी कम होगा।
इन्होंने किया नामांकन
0 कैंपियरगंज-
महेश कुमार, सतीश कुमार, अख्तर, अशोक, रामपाल
0 पिपराइच-
कमलेश साहनी, भूपेंद्र पासवान, अभिमन्यु, महताब आलम, भरत सिंह, संगीता, विशाल जायसवाल, राधेश्याम सेहरा, सत्येंद्र यादव, अनुपमा आर्या, रामसजीवन, संजीव गुप्ता, कन्हई, लवकुश, वीर बहादुर
0 शहर-
मोहन दास अग्रवाल, रामकवल मौर्य, बिंदू देवी, नूरी, मोहित जायसवाल, अरुण कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ सत्य प्रकाश द्विवेदी, अमरेंद्र, विनोद, प्रबल प्रताप शाही, विनय कुमार पाण्डेय, सुमन सरोज, अरुण, किशन चन्द
0ग्रामीण-
विपीन सिंह(भाजपा), बिकाउल, रतन दत्त पाण्डेय, संतोष कुमार गुप्ता, विनय पाण्डेय, मालती देवी, बुद्धिराम, संजय
0 चौरीचौरा-
जय प्रकाश निषाद(बसपा),वैजनाथ शर्मा, विरेंद्र विक्रम, राम किशन सिंह सैंथवार, , फकरूद्दीन, अली, भोला प्रसाद गोंड, ध्रुव विरेंद्र राजभर, सिन्धू देवी, रीतेश पाण्डेय, विरेंद्र तिवारी
0 खजनी-
वीरेंद्र कुमार, कालीचरण, सर्वजीत, रामचंद्र, गीता
0 बांसगांव-
रामसिंह पासवान, पुष्पा देवी
0 चिल्लूपार-
श्याम लाल यादव, आलोक गुप्ता, पूनम गुप्ता, राधेश्याम, जोगिंदर
0 सहजनवां-
राजेश कुमार, रमेश चंद्र, केसरी, प्रिंस कुमार, रामललित, रामधनी, राजकुमार
0
पिछले चुनाव से इस बार 55 प्रत्याशी कम
गोरखपुर। विधानसभा चुनाव 2012 की तुलना में इस बार चुनावी मैदान में 55 प्रत्याशी कम हैं। पिछले चुनाव में जहां 221 प्रत्याशी मैदान में थे वहीं इस बार 166 प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया। अभी पर्चों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया बाकी ही है।
विपिन के पास तीन असलहे, दो मुकदमा भी
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से करोड़पति भाजपा उम्मीदवार विपिन सिंह को असलहों का भी शौक है। उनके पास एक राइफल, एक बंदूक और एक पिस्टल है। विपिन पर कैंट थाने में दो मुकदमे भी दर्ज हैं। उनके पास 20.83 लाख व पत्नी के पास 29.22 लाख की चल संपत्ति है। उनके पास 1.45 लाख कीमत का 45 ग्राम तथा उनकी पत्नी के पास 5.80 लाख कीमत का 200 ग्राम सोना है। उनके पास 2.96 करोड़ तथा उनकी पत्नी के नाम 87.80 लाख रुपये कीमत की अचल संपत्ति है। उनपर 6.43 लाख रुपये का बैंक का कर्ज भी है। वह स्वामी देवानंद पीजी कालेज मठलार देवरिया से स्नातक हैं।
लखपति ही हैं पूर्व मंत्री श्याम लाल
चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने वाले पूर्व मंत्री श्याम लाल यादव लखपति ही हैं। उनके पास 34 लाख की चल संपत्ति तथा 14 लाख की अचल संपत्ति है। उनके पास एक अंबेसडर व एक इको स्पोर्ट कार है। वह 1977 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।

कहीं पति-पत्नी तो कहीं मां-बेटा मैदान में
राजनीति के दांव पेच से वास्ता रखने वालों को छोड़ दें तो इस विधानसभा चुनाव में सियासत के तमाम रंग देख आम आदमी हतप्रभ है। पति के खिलाफ पत्नी, मां के खिलाफ बेटा तो भाई के खिलाफ भाई ने ही चुनावी दंगल में ताल ठोंक दी है। पिपराइच विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से बागी हुईं पूर्व मंत्री जितेंद्र उर्फ पप्पू जायसवाल की पत्नी अनीता जायसवाल के बेटे विशाल जायसवाल ने मंगलवार को उसी सीट से निर्दल के तौर पर नामांकन किया। वहीं पिपराइच से ही बसपा उम्मीदवार आफताब आलम के भाई माहताब आलम ने भी नामांकन के आखिरी दिन पिपराइच सीट से ही निर्दल पर्चा भरा।