{"_id":"5ccf2cffbdec22073561ad36","slug":"71557081343-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोलॉजी, केमेस्ट्री के सवाल थे आसान, फिजिक्स ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोलॉजी, केमेस्ट्री के सवाल थे आसान, फिजिक्स ने उलझाया
Mon, 06 May 2019 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
doctor
गोरखपुर। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए रविवार को 18 केंद्रों पर नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) हुआ। करीब 10 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। 9890 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कहीं भी हंगामा व गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि बायोलॉजी और केमेस्ट्री के पेपर तो आसान थे पर फिजिक्स के सवाल मुश्किल वाले थे।
परीक्षा समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था थी। परीक्षार्थियों की जांच मेटल डिटेक्टर से हुई। विद्यार्थियों के मुताबिक पिछले साल बायोलॉजी और फिजिक्स का पेपर कठिन था पर इस बार बायोलॉजी के सवाल आसान थे। ऐसे में मेरिट ज्यादा हो सकती है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।