{"_id":"5c3f8407bdec22731e1abd44","slug":"71547666439-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय कारागार पर भाजपा के शहीद सैनिक सम्मान समारोह में बोले, सैनिक और संत की एक ही गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय कारागार पर भाजपा के शहीद सैनिक सम्मान समारोह में बोले, सैनिक और संत की एक ही गति
Thu, 17 Jan 2019 12:50 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सैनिक सम्मान समारोह में बच्चों ने मुख्यमंत्री को श्रीमद्भागवत भेंट कर उनका स्वागत किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैनिक और संत की एक ही गति होती है। दोनों मातृभूमि के प्रति समर्पित होकर स्वर्गलोक को प्राप्त होते हैं। उनके प्रति सभी के मन में सम्मान का भाव होना चाहिए। भारत जमीन का टुकड़ा नहीं है, यह जीता जागता राष्ट्र है। कुछ लोग जाति-धर्म के नाम पर इसे बांटने की साजिश कर रहे हैं। उन्हें देश की जनता करारा जवाब देगी।
वह भाजपा की तरफ से गोरखपुर मंडलीय कारागार के बाहर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसका उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने 16 शहीद सैनिकों के घरवालों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में हथियारों के निर्माण के लिए जिन दो डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की है, उनमें से एक उत्तरप्रदेश में बनेगा। फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। कहा कि, सेना को आधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है। भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है लेकिन कोई युद्ध थोपेगा तो उसका निर्णय हमारे वीर सैनिक करेंगे। आजादी बड़े त्याग और बलिदान से मिली है। इसकी रक्षा भी त्याग और बलिदान से ही होती है। युवाओं को आजादी की कीमत समझनी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरहद पर शहीद होने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में कई योजनाएं चलाई हैं। वन रैंक-वन पेंशन, दिव्यांगता पेंशन ऐसे ही कदम हैं। प्रधानमंत्री की पहल पर ही पूरे देश में सैनिक सम्मान समारोह किए जा रहा है। यह सिलसिला 27 जनवरी तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल के लिए भी दिव्यांगता पेंशन की व्यवस्था की गई है।