{"_id":"5b7c43c842c79246353baf52","slug":"71534870472-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से बचाएगी टीम-40","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से बचाएगी टीम-40
siddharthnagar
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
तरणताल में पूर्वाभ्यास करते होमगार्ड ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जिले में टीम-40 तैयार की गई है। टीम का हिस्सा जिले के विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड हैं। मंगलवार को टीम के सदस्यों ने जिला स्टेडियम के तरणताल में बाढ़ से बचाव का पूर्वाभ्यास किया।
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के टुकड़ी से निकलने वाले चुनिंदा जवानों को एनडीआरएफ की टीम का हिस्सा बनाया जाता हैं, जो देश में होने वाली किसी भी प्रकार के आपदा से निपटने में माहिर होते हैं। इसी तर्ज पर अब जिले के चुनिंदा होमगार्ड काम करेंगे। जिले के 975 जवानों में 40 ऐसे को विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया। 12 ने कोलकाता की एनडीआरएफ यूनिट के साथ 28 दिन और 28 जवानों ने लखनऊ की एनडीआरएफ टीम के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रदेश के कई हिस्सों में आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके होमगार्ड अभिनाथ मिश्र, राकेश कुमार गौंड और दिनेश यादव ने लाइफ जैकेट के साथ जिला स्टेडियम में बने तरणताल में बाढ़ बचाव का रिहर्सल की। इस दौरान महेंद्र पांडेय, उपजिला क्रीड़ा अधिकारी फरीदा सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।