फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मुख्यमंत्री ने दिए जिले को विकास के कई तोहफा

मुख्यमंत्री ने दिए जिले को विकास के कई तोहफा

Mon, 16 Jul 2018 01:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 16 Jul 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिए जिले को विकास के कई तोहफा
विकास खंड भरोहिया के कार्यालय भवन का भूमि पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
पीपीगंज (गोरखपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले को विकास का तोहफा दिया। उन्होंने जिले के 20वें विकास खंड भर्रोहिया का शिलान्यास किया और पीपीगंज के विस्तार के साथ ही नगर पालिका परिषद बनाने का एलान भी किया। इससे पीपीगंज में सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एमपी पॉलिटेक्निक पहुंचे, फिर सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर गए। गुरु गोरक्षनाथ और महंत अवेद्यनाथ का पूजा-पाठ करने के बाद मुख्यमंत्री भर्रोहिया रवाना हो गए। वहां विकास खंड और उसके भवन का शिलान्यास किया। इस विकास खंड को कैंपियगंज तहसील के नौ और जंगल कौड़िया विकास की 39 ग्राम पंचायतों से जोड़कर बनाया गया है। इसकी आबादी करीब डेढ़ लाख है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विकास खंड गांव के करीब हो गया है। इससे विकास की गति में तेजी आएगी। धुरियापार में 1200 करोड़ की लागत से एथेनॉल फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। फैक्ट्री के जरिये रोजगार की संभावना बढ़ेगी। पिपराइच चीनी मिल का काम चल रहा है। एम्स और खाद कारखाना भी बन रहा है। आने वाले समय में गोरखपुर रोजगार का प्रमुख केंद्र होगा।
विज्ञापन


कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह ने नया विकास खंड बनाने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और कहा कि अब पीपीगंज का विस्तार कर विकास का दायरा बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विधायक संत प्रसाद, विधायक महेंद्र पाल सिंह, पीपीगंज नगर पंचायत के चेयरमैन गंगा प्रसाद जायसवाल, उपेंद्र दत्त शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, मकसूदन मिश्रा, अमित सिंह मोनू, जगदंबा अग्रहरी, अजित सिंह, विजय शंकर यादव और रमाकांत निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जर्जर मकान वालों को पीएम आवास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीपीगंज, सहजनवां, उनवल, बड़हलगंज, गोला, बांसगांव, मुंडेराबाजार और पिपराइच नगर पंचायत में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। जिन लोगों के मकान जर्जर हो चुके हैं, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। इसके तहत ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। शौचालय बनवाने के लिए 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। चौराहों पर सामुदायिक शौचालय बनेंगे। एलईडी की स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। नाली और सड़क की व्यवस्था ठीक होगी। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायतों से स्वच्छता अपनाने की अपील की। कहा कि पीपीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल को स्वच्छता का विशेष अभियान चलाना चाहिए। पौधरोपण को अभियान के तौर पर लेना चाहिए। विकास का विकल्प नहीं है।

पितेश्वनाथ मंदिर का सुंदरीकरण होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय के करीब पितेश्वरनाथ मंदिर है। महाशिवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। मंदिर के पास स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। सड़क बनेगी। एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

आज बीआरडी में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार कोे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे गाजियाबाद लौट जाएंगे। मेडिकल कॉलेज की मॉडयूलर ओटी तीन महीने के रिकार्ड समय में बनकर तैयार हुई है। 79 बेड वाले डी फेब्रिकेटेड वार्ड, रैन बसेरा, पिंक टॉयलेट, परिसर की सड़क समेत दर्जन भर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

ये हैं परियोजनाएं

शिलान्यास
- 125 बेड के रैन बसेरा के निर्माण कार्य का
- 12 करोड़ से होने वाले इलेक्ट्रानिक सुरक्षा कार्य, फ ायर हाइड्रेंट सिस्टम अपग्रेडेशन कार्य का
- 10 वार्डों के रिनोवेशन कार्य का
- लेबर कांपलेक्स के निर्माण का


लोकार्पण
7.50 करोड़ रुपये से 79 बेड के फैब्रिकेटेड वार्ड का
108 बेड के रैन बसेरे का
500 किलोवॉट के सोलर पावर प्लांट का
20 सीटेड शौचालय और महिलाओं के लिए बने 5 सीटेड पिंक टॉयलेट का
06 मॉड्यूलर ओटी वार्ड 11, कार्डियोलॉजी और गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी वार्ड के उच्चीकरण का

 

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की जाएगी नौकरी : योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भ्रष्टाचारियों को कड़ी चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 हजार सरकारी पद जल्द ही भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और भेदभावरहित होगी। जो मेरिट में आएगा, उसकी नियुक्ति होगी। अगर युवाओं के भविष्य से किसी ने खिलवाड़ किया तो उसकी नौकरी जाएगी। भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार गांव, गरीब, महिला, किसान और युवाओं के भलाई के काम कर रही है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर पहुंचे हैं। पहले वह गोरखनाथ मंदिर गए, फिर भर्रोहिया के नवसृजित विकास खंड और उसके भवन का शिलान्यास किया। भर्रोहिया में ही जनसभा करके मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पुलिस की भर्तियां चल रही हैं। अभी 40 हजार पद भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा निष्पक्ष तरीके से कराई गई है। जो युवा मेरिट में आएंगे, उन्हें नौकरी मिलेगी। सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने का सिलसिला जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने पीपीगंज नगर पंचायत के विस्तार का एलान भी किया और कहा कि पीपीगंज को नगर पालिका परिषद का दर्जा दिया जाएगा। इससे विकास की गति तेज होगी। नगर पंचायतों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने धुरियापार में 1200 करोड़ की लागत से एथेनॉल फैक्ट्री लगाने का एलान किया। साथ ही कहा कि एथेनॉल फैक्ट्री से रोजगार की संभावना बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोरखपुर के जुड़ने और उससे होने वाले फायदे भी गिनाए। कहा कि एक्सप्रेस वे से विकास और रोजगार बढ़ेगा।  

15 अगस्त को वृहद पौधरोपण

मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इससे आम आदमी को भी जुड़ना चाहिए। पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed