फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कफन, लकड़ी नहीं मिला तो जमीन में दबा दिया मां का शव

कफन, लकड़ी नहीं मिला तो जमीन में दबा दिया मां का शव

Mon, 25 Jun 2018 01:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 25 Jun 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
 कफन, लकड़ी नहीं मिला तो जमीन में दबा दिया मां का शव
क्राइम - फोटो : demo

विज्ञापन

डोहरिया (गोरखपुर)। मुफलिसी की वजह से शनिवार को जंगल कौड़िया ब्लॉक के जिंदापुर गांव में एक महिला का विधि-विधान से अंतिम संस्कार नहीं हो सका। तीन मासूम घंटों रोते-बिलखते रहे, मदद की आस में दूसरों की ओर देखते रहे लेकिन कोई आगे नहीं आया। अंतिम संस्कार के लिए कफन, लकड़ी तक का इंतजाम नहीं हो सका। बाद में निराश मासूमों ने आसपास के लोगों की सहायता से मां के शव को रोहिन नदी के किनारे जमीन में दबा दिया। अब बच्चों की परविश कैसे होगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इतनी चर्चा जरूर थी कि जिंदापुर गांव में किसी ने जिंदादिली क्यों नहीं दिखाई।

जिंदापुर की राजकुमारी देवी (37) के पति की मौत सात महीने पहले हुई थी। उसके बाद राजकुमारी मजदूरी करके बेटी सुषमा (10) , कुसुम (8) और बेटे हरिकेश (5) को पालने लगीं। मजदूरी के बाद भी राजकुमारी मुश्किल से दो जून की रोटी जुटा पाती थी। कई दिन ऐसे होते थे, जब बच्चों के साथ राजकुमारी को भूखा सोना पड़ता था। शनिवार को राजकुमारी की अचानक तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। तीनों मासूम मां के शव के पास बैठकर घंटों रोते-बिलखते रहे। गांव के लोग खड़े होकर सब देखते रहे लेकिन कफन, लकड़ी का इंतजाम करने की मदद को कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन

महिला प्रधान ने भी नहीं ली सुध

जिंदापुर की ग्राम प्रधान भी महिला हैं। उनका सारा काम पति वीरेंद्र पासवान देखते हैं। इन दोनों को घटना की जानकारी थी, फिर भी वह मदद को आगे नहीं आए। अब ग्राम प्रधान और उनके पति की चारों तरफ से निंदा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed