फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सीबीआई टीम ले गई आईटीआर संबंधी फाइलें

सीबीआई टीम ले गई आईटीआर संबंधी फाइलें

Wed, 21 Feb 2018 11:57 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 21 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई टीम ले गई आईटीआर संबंधी फाइलें
सिद्धार्थनगर। जिले के सात घाटों में 2012 से 2017 के बीच हुए बालू खनन की जांच कर रही टीम तीसरी बार जिले में आई और आईटीआर (इन्कम टैक्स रिटर्न) संबंधी फाइल लेकर चली गई। छह दिनों से टीम गुपचुप तरीके से जिले में थी और मंगलवार शाम रिकार्ड तलब कर चली गई। इससे बालू खनन के ठेकेदारों में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इसके पहले 30 अक्टूबर को डिप्टी एसपी केपी शर्मा के नेतृत्व में सीबीआई टीम आई थी। उस समय वर्ष 2012 के बाद हुए पट्टों की फाइलों को खंगाला गया था। टीम ने पट्टाधारकों से पूछताछ भी की थी। वन, पंचायत, परिवहन विभाग से भी कई दस्तावेजों को एकत्र किया गया था। तीन माह बाद टीम एक बार फिर से जिले में आई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी केवल आला अफसरों को थी। टीम ने छह घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंगलवार देर शाम खनन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को डाक बंगले में बुलाने के बाद पट्टाधारकों के आईटीआर संबंधित दस्तावेज मांगे। फाइल मिलते ही टीम ने कागजों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी पट्टाधारक ने नहीं जमा किया है आईटीआर
विभागीय सूत्रों की माने तो सीबीआई टीम ने आईटीआर जमा करने से संबंधित फाइल को कब्जे में लिया है। लेकिन किसी भी पट्टाधारक ने खनन से अर्जित धन का आयकर जमा करने से संबंधित रसीद विभाग को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed