{"_id":"5a22c76a4f1c1b71548c0c5c","slug":"71512228714-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात की सोनम ने खुशी को दिखाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात की सोनम ने खुशी को दिखाया आसमान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
नकटा बाजार स्थित शिव मन्दिर परिसर में महिला पहलवानों का हाथ मिलाते सीओ कसया ओमपाल सिंह और पूर्व चेयर मैन सुबाष त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलवा कारखाना (कुशीनगर)। शनिवार को बनकटा बाजार के शिव मंदिर परिसर में कुश्ती का आयोजन किया गया। कुश्ती की शुरुआत महिला पहलवानों से हुई। इसमें गुजरात की सोनम राजभर ने नंदीनगर की खुशी तिवारी को पटखनी दी। वहीं पुरुष वर्ग में गाजीपुर के ओमप्रकाश ने हरियाणा के रोहित को आसमान दिखाया।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सुबाष त्रिपाठी व सीओ कसया ओमपाल सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। गुजरात की महिला पहलवान सोनम राजभर ने नंदीनगर की खुशी तिवारी को पटखनी देकर मेडल अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग में गाजीपुर के ओमप्रकाश ने हरियाणा के रोहित व गोरखपुर के राजेश को पटखनी दी। सीओ ओमपाल सिंह ने कहा कि कुश्ती हमारे देश का प्राचीन खेल है। आज कुश्ती में हमारे देश के पहलवान दुनिया भर में लोहा मनवा रहे हैं। जहां कुश्ती पुरुषों का मुख्य खेल माना जाता रहा है, वहीं हमारे देश की लड़कियों ने भी इस खेल में रूचि दिखाते हुए विदेशों में अपना लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
इस दौरान संयोजक अजय शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी, मनोज पांडेय, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, रामबृक्ष गिरी, प्रहलाद प्रजापति, लियाकत अंसारी, मुखलाल यादव, पप्पू पांडेय, पवन चौबे, संतोष कुशवाहा, नीतीश पांडेय, रजनीश शुक्ला मौजूद रहे।
...और जब गूंजने लगी तालियों की गड़गड़ाहट
बनकटा बाजार के शिव मंदिर परिसर में आयोजित कुश्ती के दौरान दर्शकों में रोमांच तब आया, जब पंजाब निवासी हामिद अंसारी ने अपने ऊपर ट्रैक्टर चढ़वा सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। यह देख दर्शक भी खुद को रोक नहीं पाए और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंज उठा। पहलवान हामिद अंसारी ने अपने हाथों से ट्रैक्टर को रोकने व पहिया शरीर के हिस्से पर चढ़वा कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।