{"_id":"5a0c4f014f1c1b65548bd620","slug":"71510756097-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्षिक खेलकूद में ग्रीन हाउस चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्षिक खेलकूद में ग्रीन हाउस चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 15 Nov 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
र्स्पोटस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नार्मल कैंपस में हुई दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इसमें ग्रीन हाउस ने पहला स्थान, जबकि ब्लू हाउस को दूसरा स्थान मिला।
100 मीटर दौड़ में सबीना को पहला, नेहा विश्वकर्मा दूसरा और समीमा खातून को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर में अंकिता ने बाजी मारी। ज्योति निषाद को दूसरा और मुस्कान को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में सोनम कुशवाहा प्रथम, प्रीति निषाद द्वितीय और सुहानी निषाद तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में अनीशा खातून को प्रथम, करीना साहनी को द्वितीय और सोनम को तृतीय स्थान मिला। गोला फेंक में सुहानी और मरजीना को, डिस्कस थ्रो में खुशी विश्वकर्मा को पहला, अनीशा को दूसरा और सुहानी को तीसरा स्थान मिला। खो खो और कबड्डी में ग्रीन हाउस को प्रथम और ब्लू हाउस को द्वितीय स्थान मिला। वॉलीबॉल में यलो हाउस को प्रथम और रेड हाउस को द्वितीय स्थान मिला।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक विभाग के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी शैलेष श्रीवास्तव ने किया। अनीशा खातून व्यक्तिगत, जबकि सामूहिक स्पर्धा में ग्रीन हाउस चैंपियन बना। विजेताओं को नगर शिक्षाधिकारी ब्रह्मचारी शर्मा ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर वार्डेन नीतू श्रीवास्तव, खेल शिक्षक अवधेश यादव, गौतम बुद्ध तिवारी, प्रतिमा, मंजूलता, उर्मिला यादव, बुशरा आदि मौजूद रहीं।