{"_id":"59d7aaa24f1c1b8d698b466f","slug":"71507306146-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ बने विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष, मंत्री नेहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ बने विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष, मंत्री नेहा
Updated Fri, 06 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी की एबीवीपी इकाई का अध्यक्ष सौरभ गौड़ और मंत्री नेहा को बनाया गया है। अमृत कला वीथिका कांफ्रेंस हाल में विद्यार्थी परिषद के चुनाव अधिकारी ने यूनिवर्सिटी की नई कार्यकारिणी घोषित की।
शुक्रवार को चुनी गई नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में विधि के छात्र सौरभ गौड़, मंत्री के रूप में परास्नातक की छात्रा नेहा सिंह, विश्वविद्यालय छात्रा प्रमुख के रूप में परास्नातक की छात्रा प्रगति कश्यप, उपाध्यक्ष सुधा सिंह, अंशुमान पाठक, सत्यम मौर्य, हर्षिता कौशिक, इकाई मंत्री के रूप में प्रकाश आदित्य पांडेय, हरिकेश यादव, गौतम कुमार, विशाल राय, कोषाध्यक्ष शिखर श्रीवास्तव को चुना गया। चुनाव अधिकारी अनुपम सिंह ने सभी को आगामी सत्र में अपने कार्यों से विश्वविद्यालय में स्वच्छ, सुंदर, अध्ययन, अध्यापन का वातावरण बनाने की जिम्मेदारी दी है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित प्रांत संगठन मंत्री कमलनयन ने कहा कि विश्वविद्यालय में जिस प्रकार से जातिवाद, क्षेत्रवाद, अराजकता का माहौल बना हुआ है, उसको ठीक करने में यदि कोई सक्षम है तो वह विद्यार्थी परिषद है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रांत अध्यक्ष डॉ. राज शरण शाही, महानगर संगठन मंत्री राघवेंद्र, महानगर मंत्री नवनीत शर्मा, पूजा वर्मा महानगर सह मंत्री आदित्य द्विवेदी, कृष्णकांत सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अनिल दुबे, शशितेश सिंह, योगेश्वर नाथ पांडे आदि उपस्थित रहे।