{"_id":"59d79e814f1c1bce538b608c","slug":"71507303041-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर व शिक्षक की नियुक्ति निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टर व शिक्षक की नियुक्ति निरस्त
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डॉ. अंबेडकर शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल बशारतपुर में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पद पर हुई नियुक्ति बीएसए ने निरस्त कर दी है। एडी बेसिक ने राणा प्रताप सूरज के शिकायती पत्र पर जांच कराई थी, जिसमें पाया गया कि पूर्व बीएसए ओमप्रकाश यादव ने विद्यालय में नियम विरुद्ध ये नियुक्तियां की थीं।
इसके पहले हरिहरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया था। पूर्व बीएसए ओपी यादव को इसके बाद सस्पेंड कर दिया गया था। डॉ अंबेडकर शिक्षा निकेतन के मामले में एडी बेसिक ने विद्यालय और नियुक्ति पत्रावलियों की जांच कराई, जिसमें पूर्व बीएसए ने प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पद पर नियम के विरुद्ध नियुक्ति की थी। तत्कालीन प्रबंधक के पास नियुक्ति का अनुमोदन करने का अधिकार ही नहीं था। बीएसए राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि एडी बेसिक के जांच आख्या के निर्देश पर नियुक्ति को गलत मानते हुए निरस्त कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।