{"_id":"59ca69e04f1c1bbe538b489f","slug":"71506437600-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक की हत्या से डॉक्टरों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक की हत्या से डॉक्टरों में उबाल
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
देवरिया में बघौचघाट पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल खालिद की हत्या से गोरखपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर में आक्रोश है। मंगलवार को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। एक बजे ओपीडी का बहिष्कार करके केवल आकस्मिक सेवाएं दीं। इसके बाद आकस्मिक बैठक करके गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
दोपहर एक बजे प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डॉ. अश्वनी कुमार चौरसिया ने पीएमएस की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला अस्पताल में कंडोलेंस घोषित कराया। इसके बाद चिकित्सकों ने सिर्फ इमरजेंसी ड्यूटी की। दोपहर तीन बजे न्यू सीएमओ ऑफिस सभागार में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के तत्वावधान में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार ने घटना को बर्बर करार दिया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर डॉ. खालिद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को अस्पताल में समुचित सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी बुलंद की। इस मौके पर डॉ. सतीश सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार पांडेय, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. अश्वनी वर्मा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनीष, डॉ. वीके सुमन आदि मौजूद रहे।