{"_id":"59c1715a4f1c1b2d688b5726","slug":"71505849690-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से आंदोलन तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग को एक जनवरी 2016 से लागू करने, वेतन विसंगति और संविदा चालक-परिचालकों का पारिश्रमिक दरों में बढ़ोतरी सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर रेलवे बस स्टेशन परिसर में धरना दिया।
यहां हुई सभा में क्षेत्रीय मंत्री जय प्रकाश दुबे ने कहा कि प्रदेश के पांच मंडलों में सम्मेलन कर प्रस्ताव पारित करते हुए जायज मांगों को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की गई थी पर समयावधि बीतने के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर 24 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो 25 सितंबर से आंदोलन तेज किया जाएगा। गोरखपुर डिपो के मंत्री मनन सिंह ने स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि विभाग में ईटीएम और लिपिकों की कमी के चलते डिपो में असुविधा हो रही है। सभा में अपर महामंत्री कृष्णचंद श्रीवास्तव, अवध किशोर मिश्रा, कैलाश प्रसाद, शेषमणि प्रसाद, अवनीश भारती, अजय कुमार, राम प्रकाश चंद, रवींद्र कुमार राय आदि ने विचार रखे।