फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धूमधाम से पूजे गए विश्वकर्मा

धूमधाम से पूजे गए विश्वकर्मा

Sun, 17 Sep 2017 08:51 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से पूजे गए विश्वकर्मा

विज्ञापन
गोरखपुर।
विश्वकर्मा जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के तकनीक विभाग ने विश्वकर्मा की पूजा कर अपने शिल्प के उत्तरोत्तर वृद्धि की कामना की। विद्युत मजदूर संगठन की ओर से मोहद्दीपुर बिजली उपकेंद्र में समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का यह 18वां वर्ष था। समारोह में चीफ इंजीनियर एके सिंह, अधिशासी अभियंता वीके चौधरी, एसडीओ नीति मिश्रा आदि ने पूजा की। इस दौरान मुकेश गुप्ता, कमलेश गौड़, राजेश, विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, पन्नालाल, आदि मौजूद रहे।

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की केंद्रीय कार्यशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री निवास सिंह ने हवन-पूजन किया। वहीं रेलवे यांत्रिकी कारखाने में अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी विश्वकर्मा पूजा। गोरखनाथ स्थित विश्वकर्मा मानसरोवर मंदिर पर दोपहर 2 बजे श्रद्धालुओं की तरफ से हवन व पूजन किया गया। इस दौरान विश्वकर्मा समिति के अलावा नवयुवक संघ के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के कई अन्य इलाकों में भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed