{"_id":"59b2e9614f1c1bfc7f8b52ff","slug":"71504897377-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछुआरों को एससी प्रमाणपत्र की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछुआरों को एससी प्रमाणपत्र की मांग पर अड़े
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मछुआरों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल एवं राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के संयुक्त तत्वाधान में पांचवें दिन शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। संगठन के नेताओें ने घोषणा की कि जल्द मछुआरों को एससी का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया तो संगठन पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार निषाद ने कहा कि खरवार, गोंड़, मझवार, तुरैहा, बेलदार, शिल्पकार जातियों को पिछली सरकार ने अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र देने के लिए अधिसूचना जारी की थी। विधान सभा चुनाव के चलते हाईकोर्ट ने अधिसूचना पर रोक लगा दिया था। चुनाव बाद रोक हटाते हुए हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी किए जाने के निर्देश दिया है। फिर भी पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र जारी किय जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ईश्वर शरण निषाद ने कहा कि प्रदेश में निरंकुश शासन नहीं चलने दिया जाएगा। हमारी जायज मांगों को सरकार को मानना ही पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष मंजुलता निषाद ने कहा कि हमारी आवाज को सरकार चुप नही कर सकती है। यह लड़ाई तब तक चलती रहेगी जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती। इस दौरान प्रदेश प्रचारक अटल निषाद, युवा मोर्चा के महासचिव विनय निषाद, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष लीलावती, भागवत, बबुनी, इंदुमती, रामबेलास, वीरेंद्र, जटाधारी, ब्रह्मानंद, रामनाथ, योगेंद्र, रामकेवल, सुनरी, साधुशरण, राजकुमार, सुरेंद्र, रामरक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कल जिले में आएंगे गौ सेवा प्रमुख
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख शंकर लाल 10 से 12 सितंबर तक गोरक्ष प्रांत में प्रवास करेंगे। वह गौ सेवा, गौ संवर्धन, गौ उत्पाद, कुटीर उद्योग जैसे तमाम बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। जैविक खेती से होने वाले फायदे पर गौपालकों से चर्चा करेंगे। इस दौरान देवरिया, पड़रौना, निचलौल, परतावल गौ शालाओं का निरीक्षण करेंगे। किसानों से मिलकर उनको जागरूक करेंगे। यह जानकारी गोरक्ष प्रांत के सह गौ सेवा प्रमुख रमा शंकर गुप्त ने दी।