फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कीचड़ में चलकर देखी व्यवस् थाएं

कीचड़ में चलकर देखी व्यवस् थाएं

Sun, 23 Jul 2017 09:50 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
कीचड़ में चलकर देखी व्यवस्
थाएं

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को राप्तीनगर डिपो के वर्कशाप के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। पूरे परिसर में जलभराव और गंदगी देखकर उन्होंने हैरानी जताई। आरएम सुग्रीव राय से कहा, पूरे परिसर को सीसी बनवाने के लिए तत्काल प्र्रस्ताव भेजें और डीजल पंप पर ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग मशीन लगाने की व्यवस्था करें। कीचड़ के चलते वह इस बार बसों को नजदीक से नहीं देख पाए। वर्कशाप में मौजूद छह कर्मचारियों को बुलाकर उन्होंने पूछा, सच बताना कोई प्रताड़ित तो नहीं करता। बसों के वाइपर और मीटर स्पीड काम कर रहे हैं ना। कर्मचारियों के हामी भरने पर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
राप्तीनगर स्थित डिपो में रविवार की शाम करीब पांच बजे निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री ने सबसे पहले डीजल पंप की ओर जाकर बसों में डीजल फीलिंग के बारे में जानकारी ली। कहा कि ऑटोमेटिक रीडिंग सभी पेट्रोल पंपों पर लगेगा। यहां भी लगवाइए ताकि डीजल चोरी हो तो पकड़ में आ सके। टॉयलेट की ओर छत टपकती दिखने पर मंत्री बोले, इसे किसने और कब बनवाया है, डिटेल हमें भेजो।
विज्ञापन



झोपड़पट्टी में भी सफाई से रहते हैं लोग
गोरखपुर। मंत्री परिसर में ही बनी बिल्डिंग में निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें कुर्सी, मेज पर गंदगी मिली। उन्होंने एआरएम को अलग से बुलाकर कहा कि ऐसे ही व्यवस्था रहती है। झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोग भी सफाई रखते हैं। दोबारा ऐसा न दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कितने पौधे लगाएं हैं, चलो दिखाओ
गोरखपुर। सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर परिवहन मंत्री ने कहा कि आप लोग सफाई कराके पौधे नहीं लगाते क्या? इस पर एआरएम मुकेश कुमार ने उन्हें बताया कि 25 पौधे लगवाए गए हैं। इसके बाद मंत्री ने कहा, पौधे कहां लगवाएं हैं, चलो दिखाओ। कीचड़ से बचते हुए मंत्री मेन गेट के पास पहुंचे। वहां उन्हें सिर्फ तीन पौधे मिले। इसपर उन्होंने कहा कि सच बोलो। अब ट्री गार्ड लगाकर पौधे लगवाओ ताकि उनकी हिफाजत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed