फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएम के आने को लेकर तैयारियां जांची

सीएम के आने को लेकर तैयारियां जांची

Wed, 05 Jul 2017 08:22 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
सीएम के आने को लेकर तैयारियां जांची
मझिगांवा गांव का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
बेलीपार।
डीएम राजीव रौतेला ने शहीद साहब शुक्ल के गांव मझिगांवा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का बुधवार को निरीक्षण किया। इसके बाद शहीद के घर पर उनकी पत्नी शुभा शुक्ला और साले डीआईजी एनआईए नरेंद्रनाथ धर दुबे से भी मिले।

सबसे पहले डीएम सांकृत्यायन इंटर कॉलेज मलाव पहुंचे और यहां बन रहे हेलीपैड को देखा। उन्होंने निर्देशित किया कि हेलीपैड स्थल इस प्रकार का होना चाहिए कि तीन दिनों तक उस जगह पर जलभराव न हो। संबंधित अफसरों को हेलीपैड स्थल पर विश्रामालय आदि की डबल बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी चीजें बताकर वह शहीद के घर के लिए निकले। बंधे से शहीद के गांव जाने वाले रास्ते को देखा। बंधे पर लगे हाइटेंशन बिजली के पोल से तार उतारकर लाल झंडे लगाने को कहा।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे शहीद के घर पहुंच कर उन्होंने शहीद की पत्नी व उनके भाई नरेंद्रनाथ धर दुबे से मुलाकात की। वह करीब 45 मिनट तक वहां रहे और जरूरत पर संबंधित अधिकारियों को बुलाकर दिशा-निर्देश देते रहे। इस मौके पर एसडीएम बांसगांव अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसपी ग्रामीण ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी, सीओ बांसगांव विनय कुमार द्विवेदी, सीडीओ अनुज कुमार सिंह, बीडीओ अमित सिंह समेत बिजली, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और वन विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए को लगाई फटकार
डीएम मझिगांवा गांव के बगल में स्थित कनईल पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी पहुंचे। यहां सीएम के हाथों होने वाले ड्रेस वितरण कार्यक्रम की तैयारियां परखीं। बच्चों की संख्या कम देखकर बीएसए सुधीर कुमार को फटकार लगाई। बोले, कम से कम 500 बच्चे कार्यक्रम में मौजूद रहने चाहिए। हर 25 बच्चों पर एक शिक्षक सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट में मौजूद रहेंगे। कनईल गांव की ग्राम प्रधान के अनुपस्थित रहने पर उनके पति को लताड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed