फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   70 bear contagious desease in chilmapur

चिलमापुर में संक्रामक रोग फैला, 70 चपेट में

Sat, 20 Feb 2016 08:42 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
70 bear contagious desease in chilmapur
चिलमापुर में संक्रामक रोग की चपेट में 70 बच्चे आ गए हैं। यह जानकारी पार्षद ने सीएमओ को दी। इसके बाद एडिशनल सीएमओ की अगुवाई में टीम पहुंची और बच्चों को आवश्यक सुझाव दिए। उन्हें संबंधित रोग की दवाएं भी दी गईं। टीम के मुताबिक गंदगी की वजह से खुजली की बीमारी हॉस्टल में फैल गई है।
विज्ञापन


चिलमापुर इलाके में जामिया रजसिया मेराजुन नाम से हॉस्टल है। इसमें करीब 100 बच्चे रहते हैं इनमें से 70 बच्चों में संक्रामक रोग फैल गया है। पहले यह रोग कुछ बच्चों को हुआ ध्यान न देने पर यह बीमारी फैलती गई। स्थानीय पार्षद को इसकी जानकारी हॉस्टल संचालक ने दी। पार्षद संजय सिंह ने सीएमओ और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई करने को कहा है। वह सीएमओ के निर्देश पर एडिशनल सीएमओ की टीम के साथ वहां पर पहुंचे और बच्चों की जांच की। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके सिन्हा ने कहा कि खुजली की बीमारी की चपेट में बच्चे आए हैं। दवाएं दे दी गई हैं। सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। नगर निगम कर्मचारियों से इलाके में सफाई कराई गई है।
विज्ञापन


सिधारीपुर इलाके में दवाएं बांटी

खसरा की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को भी सिधारीपुर पहुंची। वहां पर लोगों को दवाएं बांटी गई हैं। साथ ही टीम ने किसी को भी इसके लक्षण दिखने पर तत्काल जानकारी देने को कहा है। यहां के एक मदरसे में खसरा होने के बाद हरकत में आई टीम तीसरे दिन भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed