फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   66th anniversory of gorakhpur university

गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने मनाई 66वीं वर्षगांठ 

Sun, 01 May 2016 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 01 May 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
66th anniversory of gorakhpur university
यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर पंत भवन पर पूजन करते प्रभारी कुलपति प्रो. आरपी यादव व अन्य। - फोटो : shivharsh
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और कर्मचारियों ने रविवार को पूरे विधि-विधान से यूनिवर्सिटी की 66वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के शिलान्यास स्थल पंत भवन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूजन के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों ने पिछले 66 वर्षों में यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों पर चर्चा की और जरूरतों पर भी मंथन किया। इस दौरान स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए कमेटी के गठन पर सहमति बनी। यह कमेटी हर वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन के जिम्मेदारी का निर्वहन करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि यूनिवर्सिटी का शिलान्यास एक मई 1950 को तत्कालीन मुख्यमंत्री पं. गोविंद बल्लभ पंथ ने किया था। शिलान्यास वाले भवन को बाद में पंत भवन नाम दिया गया। इस अवसर पर प्रो. चितरंजन मिश्रा, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. एसके सेनगुप्ता, प्रो. नूतन त्यागी, प्रो. शैलजा सिंह, प्रो. ओपी पांडेय, डॉ. सुग्रीव तिवारी, डॉ. अजय कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed