फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   62 children ill because of viral fever in basti, UP

यूपी: बाल संरक्षण गृह में 62 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने की जांच

Sun, 25 Aug 2019 02:27 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 25 Aug 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
62 children ill because of viral fever in basti, UP
डॉक्टर ने की जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

बाल संरक्षण गृह में रखे गए 62 बच्चे बीमार हो गए हैं। आठ बच्चे दस्त व पेट दर्द से पीड़ित है, जबकि 54 को वायरल फीवर है। यहां कुल 80 बच्चे हैं। शनिवार की सुबह सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की जांच कर दवाएं दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: बहाने से बुलाकर ले गया था प्रेमी, दूसरे दिन खेत में मिली लाश
विज्ञापन


बाल संरक्षण गृह की क्षमता 30 बच्चों की है, लेकिन यहां 80 बाल अपचारी रखे गए हैं। शनिवार सुबह संक्रामक रोग विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. फख्रेयार हुसैन को बाल संरक्षण गृह में 62 बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी को जानकारी दी और मौके पर टीम भेजने को कहा। निर्देश पर डॉ. बीडी मौर्या के साथ पैरा मेडिकल अब्दुल वारिस व संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे और बच्चों की जांच की। वहां से लौटने के बाद टीम ने सीएमओ डॉ. एके गुप्ता को रिपोर्ट सौंपी। डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाल संरक्षण गृह में कुल 80 बच्चे रखे गए हैं। इनमें से 62 बीमार पाए गए। 


डेगूं से पीड़ित मिला बच्चा

लालगंज क्षेत्र के ग्राम बारी घाटा निवासी बेचू लाल का पुत्र विशाल (13) डेगूं की चपेट में आ गया है। हालांकि अभी कंट्रोल रूम से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बच्चे को परिवार वाले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से रेफर करा कर लखनऊ ले गए हैं।

बेचू लाल के मुताबिक विशाल को 12 अगस्त से तेज बुखार था, पहले उसे स्थानीय स्तर पर दिखाया गया, मगर जब उसका बुखार नहीं उतरा तो 14 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्चे की मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हो गई है। मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed