{"_id":"5c9928f8bdec22144e5c2e66","slug":"61553541368-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउनहॉल के दो शस्त्र विक्रेताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउनहॉल के दो शस्त्र विक्रेताओं को नोटिस
Tue, 26 Mar 2019 12:46 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
arms license
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। चुनाव आचार संहिता लागू होने बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने शस्त्र जमा कराने के साथ ही शहर के शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों का सत्यापन भी शुरू कर दिया है। सोमवार को तीन दुकानों का सत्यापन किया गया जिनमें से दो को अभिलेख में अनियमितता मिलने पर नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट अजीत सिंह और सीओ कोतवाली ने सोमवार को पहले काजी गन हाउस का निरीक्षण कर वहां शस्त्र, बिके कारतूस और कारतूस के खोखे आदि से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच की।
यहां सब कुछ दुरुस्त मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि टाउनहॉल स्थित दो दुकानों मेसर्स गुप्ता आर्मस कारपोरेशन और मेसर्स रवि आर्मस कारपोरेशन की दुकानों के सत्यापन में खामी मिली। दोनों ही जगहों पर जितने कारतूस बेचे गए उसके अनुपात में खाली कारतूस की संख्या कम पाई गई। दोनों ही विक्रेताओं को नोटिस भेजा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में करीब शस्त्र की दो दर्जन दुकानें हैं। चुनाव के मद्देनजर सभी दुकानों का सत्यापन होगा।