फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आरक्षी बदल रहा बयान, उलझी पुलिस

आरक्षी बदल रहा बयान, उलझी पुलिस

Wed, 13 Feb 2019 10:54 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 13 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
आरक्षी बदल रहा बयान, उलझी पुलिस
AK-47
सिद्धार्थनगर। इटवा थाने से एके-47 राइफल गुम होने के मामले में जेल में बंद आरक्षी द्वारा लगातार बदले जा रहे बयान ने जांच टीमों को उलझा दिया है। सूत्रों की मानें तो पहली बार आरक्षी ने यह बताया था कि दो फरवरी की रात में असलहा मालखाने में जमा हुआ। दूसरी बार उसने इससे इन्कार करते हुए आरोपों का ठीकरा दूसरे आरक्षी पर फोड़ दिया, जिसे दूसरा आरक्षी इन्कार कर चुका है। दस दिन बाद भी जांच कर रही एसटीएफ समेत चारों टीमों को राइफल के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं राइफल प्रोफेशनल अपराधी के हाथ तो नहीं लग गई, जिसने कई टुकड़ों में उसे दूसरे राज्यों में भेज दिया। फिलहाल अब तक पुलिस केवल अंधेरे में तीर चला रही है। ये हाल तब है जब जिले से लेकर लखनऊ तक के अधिकारी इस पर नजर रखे हुए हैं। 25 हजार तक का ईनाम भी घोषित किया जा चुका है। अब पुलिस जेल गए पांचों पुलिसकर्मियों का नार्को टेस्ट भी कराने की जुगत में है। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि जल्द ही पुलिस के एके-47 को बरामद कर लेगी। 
विज्ञापन


बिहार में कई टुकड़ों में मिली थी एके-47 
पूर्णिया (बिहार) में बरामद एके 47 को तस्कर ने लक्जरी वाहन में कई टुकड़ों में फिट किया था। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों ने यह बात स्वीकार की थी कि एके-47 के अलग-अलग हिस्सों को लग्जरी गाड़ियों के सीट बेल्ट, बोनट और एलॉय व्हील जैसी जगहों पर छिपाया था। ऐसे में इस आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है कि इटवा थाने से गुम हुई एके-47 राइफल टुकड़ों में बंटकर कहीं दूसरे राज्य या फिर दूसरे देश न चली गई। वहीं, बिहार पुलिस की मानें तो तीनों हथियार केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की तैयारी है। बता दें कि गिरफ्तार एक तस्कर सूरज गोरखपुर के पिपराइच का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed