फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   औद्योगिक गलियारे की जमीन का जल्द होगी अधिसूचना

औद्योगिक गलियारे की जमीन का जल्द होगी अधिसूचना

Fri, 11 Jan 2019 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक गलियारे की जमीन का जल्द होगी अधिसूचना
औद्योगिक गलियारे की जमीन को लेकर अधिसूचना जल्द
विज्ञापन


गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के दोनों तरफ 222 गांवों का होगा अधिग्रहण
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग सचिव ने समीक्षा के दौरान दिया निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के विस्तारीकरण के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को जोड़ने वाले लिंक वे के दोनों तरफ के गांवों का अधिग्रहण जल्द शुरू होने की संभावना है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना के लिए गीडा के अधिकारियों को बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कराकर जल्द भेजने का निर्देश दिया है।
बृहस्पतिवार को गीडा कार्यालय में सचिव एमपी अग्रवाल ने गीडा के कार्यों की समीक्षा की। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के आसपास गीडा के विस्तारीकरण के लिए लगभग 222 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। सचिव ने अधिकारियों को बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृत कराकर अधिसूचना के लिए शासन को भेजने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिस जमीन का अधिग्रहण समझौते के आधार पर होना है, उनके प्रतिकर की धनराशि का भुगतान मूल खातेदार के पक्ष में ही किया जाए। औद्योगिक भूखंडों के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण का समयबद्ध प्लान तैयार कर अधिग्रहण की कार्रवाई की जाए। बैठक में गीडा के सीईओ संजीव रंजन, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (वित्त) महेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (संपत्ति) अनिल कुमार सिंह, केआर वर्मा, कमलेश मणि चौधरी, आलोक कुमार अग्रवाल, संजय तिवारी, नंद किशोर जायसवाल, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भूखंड परिवर्तन की कार्रवाई दो सप्ताह में पूरा करें
समीक्षा बैठक के दौरान कई भूखंडों के आवंटन के बावजूद आवंटियों को नहीं मिलने की बात सामने आई। इसके बाद औद्योगिक विकास सचिव ने कहा गीडा की आवंटन नियमावली में दो सप्ताह में परिवर्तन करें। जिन औद्योगिक भूखंडों को न्यायिक कारणों की वजह से आवंटियों को कब्जा नहीं दिया जा सका है, उन्हें भूखंड आवंटित करने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed