फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यादें ताजा कीं, फिर मिलने का वादे के साथ मालवीयंस ने ली विदा

यादें ताजा कीं, फिर मिलने का वादे के साथ मालवीयंस ने ली विदा

Wed, 26 Dec 2018 11:51 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
यादें ताजा कीं, फिर मिलने का वादे के साथ मालवीयंस ने ली विदा
एल्युमिनाई मीट में मालवीयंस को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। एल्युमिनाई मीट के दूसरे दिन बुधवार को मालवीयंस ने सुबह क्रिकेट खेला तो दोपहर में कैंपस और हॉस्टल का भ्रमण किया। पुराने दिनों की यादें ताजा करने पत्नी, बच्चों के साथ हास्टल के उन कमरों में पहुुंचे जहां रहकर पढ़ाई की थी। फिर मिलने का वादा कर शाम को सभी को अलविदा कहा। लेकिन जाने के पहले कुलपति प्रो. एसएन सिंह से वादा किया कि अगले साल से कैंपस सलेक्शन के लिए अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां विप्रो, आईबीएम, ड्विलाइट, मोबाइलिंक को बुलाएंगे।
विज्ञापन


एल्युमिनाई मीट में आए विप्रो के मो. एहतेशामुल हक, मोबाइलिंक के निदेशक अमित सक्सेना, अमेरिका की ड्विलाइट कंपनी के रामशरण सिंह आदि ने कॉलेज के विभिन्न विभागों में घूमकर विद्यार्थियों व शिक्षकों से बातचीत की। कहा कि वे अपनी कंपनियों में एमएमएमयूटी को भी सूचीबद्ध कराएंगे। अभी इनकी पहली प्राथमिकता आईआईटी और एनआईटी हैं। आईबीएम रिसर्च संस्थान के अतुल डोभाल ने कहा कि वह अपने यहां एमएमएमयूटी के शोधार्थियों को आमंत्रित करने का प्रयास करेंगे। पुरातन छात्रों ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में व्याख्यान भी दिया। इस दौरान अशोक भाटिया, अमित सक्सेना, परिजात भटनागर, अरुण खंडूरी, करूणेश अग्रवाल, अतुल डोभाल, मनोज जैन, गिरिजा शंकर, राजेश जोशी, आलोक श्रीवास्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed