{"_id":"5bb113da867a557fff731115","slug":"61538331610-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडक टेलपाल में 15 घडियालों को छोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंडक टेलपाल में 15 घडियालों को छोड़ने की तैयारी
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंडक टेलपाल में छोड़े जाएंगे 15 घड़ियाल
लखनऊ कुकरैल से घड़ियाल काठ के बक्से में लाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले से होकर बहने वाली गंडक नदी में घड़ियाल छोड़ने की तैयारी है। एक से सात अक्तूबर तक चलने वाले वन्य जीव सप्ताह के दौरान ही गंडक के टेलफाल में घड़ियाल छोड़ने की तैयारी तेज कर दी गई है।
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि जिले से होकर बहने वाली गंडक नदी के टेलफाल में 15 घड़ियाल छोड़े जाएंगे। लखनऊ के कुकरैल घड़ियाल पुनर्वास एवं प्रजनन केंद्र से घड़ियाल लाने की व्यवस्था के लिए वह कुछ दिन पहले लखनऊ गए थे। उन्होंने बताया कि 15 काठ के बक्से तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें घड़ियाल रखकर लाए जाएंगे। रास्ते में बीच - बीच में इस बक्से पर पानी डालने की व्यवस्था बनाई जाएगी। गंडक नदी में घड़ियाल छोड़ने के पीछे उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके लिए मुख्य वन्य जीव संरक्षक से निर्देश पहले ही मिला था। लेकिन इसकी तैयारी पूरी न होने के कारण अब तक घड़ियाल नहीं छोड़े जा सके। वन्य जीव सप्ताह के दौरान नदी में घड़ियाल छोड़े जाने की तैयारी है। गंडक नदी के टेलफाल के पास ही घड़ियाल छोडे़ जाएंगे, क्योंकि जिले के दर्जिनियां ताल में पहले से ही मगरमच्छ हैं। इसे देखने के लिए पर्यटक आते हैं। नदी के बीच में बने रेत के टीलों पर घड़ियाल अपनी वंश वृद्धि कर सकते हैं। गंडक नदी में टेलफाल के आसपास कुछ जगहों पर रेत के टीले बने हैं।