{"_id":"5b634fb44f1c1b6e118b7024","slug":"61533235124-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आरपीएफ से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आरपीएफ से नोकझोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ
गोरखपुर। लोको पायलट और ग्रुप डी की परीक्षाओं के सेंटर नजदीक करने की मांग के लिए रेलवे जीएम को ज्ञापन देने पहुंचे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की आरपीएफ जवानों से नोकझोंक हो गई। उसके बाद रेलवे अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। जीएम को कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन देने से पहले कांग्रेसी जीएम दफ्तर के बाहर नारेबाजी करने लगे। इस पर आरपीएफ जवानों ने आपत्ति जताई तो प्रदर्शन करने वाले उनसे उलझ गए।
तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन के दौरान दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि वह राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता हैं। शांतिपूर्वक प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने में अवरोध पैदा किया गया तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बादल चतुर्वेदी और यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक ने कहा कि लोको पायलट और ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल हो रहे बेरोजगारों का सेंटर दूसरे प्रदेशों में बना दिया गया है।
उन्हें पास भी नहीं मुहैया कराया जा रहा। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, बेरोजगारों की इन समस्याओं का निस्तारण नहीं करते हैं तो यूथ कांग्रेस के सदस्य उग्र प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र मोहन तिवारी, राकेश यादव, निर्मला पासवान, सुमित पांडेय, राजू विश्वकर्मा, आदित्य सिंह, ऋ षि यादव, अतुल मिश्र आदि शामिल रहे।