फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मसीही समाज ने लिया मेले का लुत्फ

मसीही समाज ने लिया मेले का लुत्फ

Mon, 01 Jan 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 01 Jan 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
मसीही समाज ने लिया मेले का लुत्फ
नए साल का जश्न मनाने चर्च पहुंचे लोग। - फोटो : Amar Ujala
नए साल के उपलक्ष्य में बशारतपुर पानी की टंकी के पास स्कूल में मसीही समाज की ओर से सोमवार को मेले का आयोजन किया गया। इस प्राचीन मेले में शिरकत करने के लिए दूर-दूर से मसीही सेवक पहुंचे। इसमें लोगों ने न सिर्फ चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठाया बल्कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिरकत करके मनोरंजन भी किया।
विज्ञापन


सेंट जॉन्स स्कूल बशारतपुर के प्ले ग्राउंड में दोपहर 12 बजे मेले का उद्घाटन पादरी संजय विन्सेंट ने फीता काटकर किया। इसमें करीब माह भर से जारी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र पाल सिंह, बृजेश पाल और राजेश तिवारी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर लोगों ने एकदूसरे के गले लगकर उन्हें नववर्ष की बधाइयां दीं। 182 साल पुराने इस मेले में सभी समुदायों के लोगों की सहभागिता रही। बच्चों ने विभिन्न खेलों का लुत्फ लिया तो वहीं झूले पर खूब मस्ती भी की।
विज्ञापन


मसीही सेवक वीपी अलेक्जेंडर ने बताया कि मेले से होने वाली आय अनाथ और गरीबों के कल्याण पर खर्च की जाती है। आयोजन में रेव्ह डीआर लाल, रेव्ह रोशन लाल, रेव्ह ईश्वर दयाल, रेव्ह डी अन्द्रियाश, विजय मसीह, विशाल जैकब, निर्मल हारुन, प्रवीण जेम्स, अमित राबर्ट, संजीव जैकब, मैक्सवेल फ्रेंक, धर्मवीर हाबिल, राजा शर्मा, रितेश राबर्ट, सचिन बेंजमिन, सालोमन रो, पवन, एसडी मसीह, अरुणा अलेक्जेंडर, अभिषेक जोसुवा आदि की सहभागिता रही। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चों में हुई विशेष आराधना
नए वर्ष के पहले दिन महानगर के लगभग सभी चर्चों में प्रात: काल विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोगों ने सहभागिता की। सेंट जॉन्स चर्च के पुरोहित संजय विंसेंट ने बाइबिल का पाठ पढ़कर बताया। इसके साथ ही उन्होंने विश्व शांति की प्रार्थना की और सौहार्द से रहने का संकल्प दिलाया। सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ महा गिरजाघर, क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक, सेंट मार्क चर्च पादरी बाजार, यूनियन चर्च खजांची बाजार, सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर, सेंट मार्टिन चर्च खरैया पोखरा, मसीही कलीसिया खरैया पोखरा, सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर, फुल गॉस्पल चर्च मोती पोखरा, एबीसी चर्च खरैया पोखरा, प्रेयर हाल राप्तीनगर आदि चर्चों में भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रात: ही विशेष प्रार्थना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed