फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बिजली संकट से प्रभावित हुए हजारों लोग, रात भर गुल रही बिजली

बिजली संकट से प्रभावित हुए हजारों लोग, रात भर गुल रही बिजली

Sun, 31 Dec 2017 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 31 Dec 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट से प्रभावित हुए हजारों लोग, रात भर गुल रही बिजली
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
तकनीकी खराबी की वजह से बक्शीपुर और तारामंडल उपकेंद्र से शनिवार पूरी रात बिजली सप्लाई ठप रही। रात 11:30 बजे गुल हुई बिजली अगले दिन आठ बजे के करीब आई। लोकल फाल्ट के चलते से रविवार को भी दोपहर तक रुक-रुक कर बिजली की कटौती होती रही। इससे साल के अंतिम दिन की विदाई और नए साल की तैयारी में जुटे लोग क्षुब्ध दिखे।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात बक्शीपुर उपकेंद्र में लगे इंसुलेटर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे बक्शीपुर और तारामंडल उपकेंद्र इलाके में पूरी रात बिजली नहीं रही। पावर कारपोरेशन के अफसरों ने बताया कि शनिवार रात तकरीबन 11:30 बजे बक्शीपुर उपकेंद्र के इंसुलेटर में खराबी आ गई। कोहरे के कारण इसे ठीक करने में काफी दिक्कत हुई। सुबह छह बजे इंसुलेटर सही नहीं होने पर विश्वविद्यालय उपकेंद्र से बक्शीपुर को आपूर्ति शुरू की गई। थोड़ी ही देर बाद तारामंडल उपकेंद्र में भी तकनीकी खराबी की वजह से सप्लाई ठप हो गई। काफी मशक्कत के बाद रविवार सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। अश्वमेधनगर के प्रमोद ने कहा कि विभाग को मौसम को देखते हुए पहले से ही मरम्मत करवानी चाहिए। महेवा के विशाल ने कहा कि रात भर कटौती होने से समस्या ने बहुत परेशान किया। लगातार एक हफ्ते में तीसरी रात है, जब पूरी रात कटौती का संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन


इन इलाकों में रही कटौती
रेती, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती, घोषकंपनी, मेवातीपुर, मियां बाजार, अलहदादपुर, महेवा, अश्वमेध नगर, दिव्यनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, रायगंज सहित कुछ अन्य इलाकों में कटौती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed