फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भगवान विष्णु के पूजन से मनी देवोत्थान एकादशी

भगवान विष्णु के पूजन से मनी देवोत्थान एकादशी

Tue, 31 Oct 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 31 Oct 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
भगवान विष्णु के पूजन से मनी देवोत्थान एकादशी
देवोत्‍थान एकादशी। - फोटो : Amar Ujala
देवोत्थान एकादशी पर लोगों ने व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना की। रात में महिलाओं ने घरों से प्रतीकात्मक तौर पर दरिद्र भगाकर पारंपरिक रस्म निभाई।
विज्ञापन


देवोत्थान एकादशी का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। देवोत्थान एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, जो मलमास शुरू होने तक चलते हैं। इस बार भद्रा और अन्य ग्रहों की स्थिति के चलते ऐसा नहीं हो रहा। हालांकि, इससे देवोत्थान एकादशी पर पूजा-पाठ और दान-पुण्य की परंपरा पर कोई फर्क नहीं पड़ा। लोगों ने सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु का पूजन किया। देवोत्थान एकादशी व्रत अन्य उपवास से कई गुना पुण्यकारी माना गया है। इसलिए काफी संख्या में लोगों ने व्रत रखा एवं पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


शहर के विष्णु मंदिर पर पूरे दिन श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते रहे। दिन में जहां मंदिरों एवं घरों में पूजन का क्रम चला, वहीं लोगों ने गन्ना चूसा, सिंघाड़ा, मूंगफली खाई। इस दिन चावल नहीं खाया जाता है। इसलिए कई घरों में चावल नहीं पका। बाजार में सिंघाड़ा, मूंगफली और गन्ने की दुकानें सजी रहीं। आधी रात के बाद महिलाओं ने गन्ने से प्रतीकात्मक तौर पर दरिद्र भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed