{"_id":"59e37be74f1c1b72548b7800","slug":"61508080615-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली में चलेंगी 200 स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली में चलेंगी 200 स्पेशल बसें
Updated Sun, 15 Oct 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ देख दिवाली में घर पहुंचने की तैयारियों में जुटे यात्रियों के काम की खबर है। रोडवेज ने दिवाली में 200 स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। ये बसें सोमवार से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद रूट पर चलेंगी।
रोडवेज प्रशासन ने स्पेशल बसों के संचालन का शेड्यूल तैयार कर लिया है। साधारण बसों के साथ इस बार एसी बसें भी सभी रूटों पर चलेंगी। छोटे रूट पर चलने वाली बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। सभी एआरएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे भीड़ को नियंत्रित करने और बसों की व्यवस्था कराने के लिए सतर्क रहें। अगर किसी रूट पर भीड़ ज्यादा है तो वहां बसों का संचालन अधिक से अधिक कराएं। डिपो पर खड़ी बसों को रूट पर चलाकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएं। क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव राय ने बताया कि 17 से 24 अक्टूबर तक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। सभी ड्राइवर और कंडक्टर की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
प्रोत्साहन राशि देगा रोडवेज
हार में ड्यूटी करने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को रोडवेज प्रबंधन प्रोत्साहन राशि देगा। 17 से 24 अक्टूबर के बीच प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस चलाने पर 21 सौ और 8 दिन बस चलाने पर 28 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।