{"_id":"59d935574f1c1b79548b62ea","slug":"61507407191-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दिल्ली पैटर्न से डरे सीटिंग पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दिल्ली पैटर्न से डरे सीटिंग पार्षद
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। वार्डवार आरक्षण की सूची जारी होने के साथ ही निकाय चुनाव की सरगर्मी भी बढ़ गई है। चौक चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक विभिन्न वार्डों से दावेदारी कर रहे पार्षदों के शुभकामना संदेश छा गए हैं। इनमें भाजपा से टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। दावेदार दिल्ली पैटर्न के अनुसार टिकट बंटने की संभावना को देखते हुए ताल ठोक रहे हैं। वहीं सिटिंग पार्षदों के होश उड़े हुए हैं।
भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों को पूरी तरह से बदल दिया था। यहां सभी सिटिंग पार्षदों के टिकट काटकर नए प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया गया था। भाजपा की यह रणनीति काम आई और पार्टी की बंपर जीत हुई। इस जीत के बाद भाजपा नेतृत्व द्वारा यूपी नगर निकायों के चुनाव में भी सिटिंग पार्षदों को बदलने की योजना तैयार की जा रही है। ऐसे में भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी से ताल्लुक रखने वाले कई सिटिंग पार्षदों के होश उड़े हुए हैं। हालांकि अधिकांश पार्षदों का कहना है कि अभी यूपी में राजनीतिक परिदृश्य दिल्ली से बिलकुल अलग है। प्रचंड बहुमत से पार्टी ने जीत हासिल की है। ऐसे में टिकट कटने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन पार्षद प्रत्याशी के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त होने से दिल्ली पैटर्न के आधार पर टिकट बंटने की पूरी संभावना है।
आम आदमी पार्टी लड़ेगी नगर निगम चुनाव
गोरखपुर। आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सतीश शुक्ला ने कहा कि नगर निगमों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पार्टी ने प्रदेश के सभी नगर निगमों में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। गोलघर स्थित विस्मिल भवन में चुनाव ऑबजर्वर डॉ. शैलेश सिंह ने सभी पार्षद प्रत्याशियों को फॉर्म आवंटित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की डिटेल ली जाएगी। इस दौरान तारिक अनवर, राजेश पांडेय, सतीश शुक्ला समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
वार्डवार आरक्षण पर जताई आपत्ति
गोरखपुर। भारतीय स्वच्छकार समाज मुक्ति मिशन के प्रभारी सचिव रामवृक्ष ने डीएम को ज्ञापन देकर नगर निगम के वार्डवार आरक्षण पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की जो सूची जारी की गई है, उसमें जातिगत जनगणना का इस्तेमाल सही से नहीं किया गया।