{"_id":"59ca79d44f1c1bdb538b47f4","slug":"61506441684-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता का वाहक बनेगी वाल आफ चेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता का वाहक बनेगी वाल आफ चेंज
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कलेक्ट्रेट की दीवारों पर उकेरी गई जागरूकता फैलाने वाली कलाकृतियों का मंगलवार को डीएम राजीव रौतेला ने लोकार्पण किया। सफाई, जल संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों और सुरक्षित सफर के प्रति चेतना पैदा करने वाले इन चित्रों को दीवारों तक पहुंचाने के माध्यम बने एस्प्रा समूह की भी डीएम ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ‘वाल आफ चेंज’ शहर में स्वच्छता की वाहक बनेगी।
डीएम ने कहा कि इस तरह के प्रयास दूसरे सामाजिक संगठनों, उद्योगपतियों को भी करने चाहिए। यह शहर हमारा है और सफाई समेत हर दिशा में इसे बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी हमारी होनी चाहिए। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। इस मौके पर इन कलाकृतियों को कलेक्ट्रेट की दीवारों पर उकेरने वाले दिल्ली स्ट्रीट आर्ट के कलाकारों के साथ ही गोरखपुर यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों को भी एस्प्रा समूह ने मोमेटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एस्प्रा समूह के संरक्षक बालकृष्ण सराफ और निदेशक अतुल सराफ ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एस्प्रा ने यह पहल की है। इस दौरान एडीएम (फाइनेंस) डॉ चंद्रभूषण, एडीएम (प्रशासन) प्रभुनाथ समेत कई प्रशासनिक अफसरों के अलावा एस्प्रा ग्रुप के अनूप सराफ, वैभव सराफ, सौमित्र सराफ, वंदना, मधु, दीपिका, श्वेता आदि मौजूद थे।