{"_id":"5999f4234f1c1b28388b4922","slug":"61503261731-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से शहर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से शहर के युवक की मौत
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर में स्वाइन फ्लू तेजी से पांव पसारता जा रहा है। रविवार को इस बीमारी से पीड़ित एक युवक की पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो चुकी है।
हुमायुंपुर के वार्ड 25 लाजपत नगर के युवक को 15 दिन पहले सर्दी-जुकाम के साथ तेज बुखार हुआ। परिवारीजनों ने उन्हें गोरखनाथ अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नहीं सुधरी तो तीन दिन बाद ही उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारवाले पहले सहारा अस्पताल फिर मेयो अस्पताल ले गए। अंत में पीजीआई में भर्ती करा दिया। पीजीआई में स्वाइन फ्लू की तस्दीक हुई। इलाज के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई। पीड़ित परिवार के दूसरे सदस्यों की तबियत भी खराब है। उधर युवक की मौत से परिवारीजनों के साथ ही कॉलोनी के लोग भी सहमे हुए हैं। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि कॉलोनी में गंदगी का अंबार है। सुअर घूमते रहते हैं।