फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएम के सामने टूटा शीशा तो मची अफरातफरी

सीएम के सामने टूटा शीशा तो मची अफरातफरी

Mon, 14 Aug 2017 02:08 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीएम के सामने टूटा शीशा तो मची अफरातफरी

विज्ञापन
गोरखपुर।
सीएम 12:25 पर 100 नंबर वार्ड में दाखिल हुए। अभी वह इंसेफेलाइटिस पीड़ित मरीजों को देखने के लिए दरवाजे के करीब पहुंचे ही थे कि सुरक्षाकर्मियों और मीडियाकर्मियों के दबाव से दरवाजे का शीशा टूट गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कई डॉक्टर और कर्मचारी उल्टे पांव दूर भागने लगे। इसके बाद सीएम बिना मास्क लगाए ही वार्ड में दाखिल हो गए। यह देखकर वहां तैनात चिकित्सकों के हाथ-पांव फूल गए। दौड़कर उन तक मास्क पहुंचाया गया। इस बीच गायनी डिपार्टमेंट की चिकित्सक डॉ. रीना श्रीवास्तव ने डीजी हेल्थ को दूसरे रास्ते से वार्ड के भीतर पहुंचवाया।

मीडियाकर्मियों को कर दिया गया बाहर
दरवाजा टूटने के बाद एक पुलिस अफसर ने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को बाहर कर दिया। कहा कि वार्ड में भर्ती मरीजों को इससे संक्रमित होने की आशंका है। ऐसे में आप लोग बाहर चले जाएं। बाहर पुलिस कर्मियों ने चेन बनाकर मीडिया कर्मियों को और दूर कर दिया। इसी बीच धक्कामुक्की के चलते मीडिया कर्मियों एवं एक दरोगा के बीच नोकझोंक से माहौल गर्माता लगा। हालांकि पुलिस के एक अफसर ने आकर मामला संभाला। साथी दरोगा को डांटते हुए उन्होंने मीडिया कर्मियों को विनम्र एवं मर्यादित व्यवहार करने का पाठ भी पढ़ाया।
विज्ञापन


50 मिनट निरीक्षण, 45 मिनट वार्ड में बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ 50 मिनट तक मरीजों से मिले। तीमारदारों से बात कर उन्होेंने मरीजों का हाल जाना। इसके बाद 1:15 पर वह वार्ड के बाहर निकले तो वार्ड प्रभारी के कक्ष में चिकित्सकों के साथ बैठक शुरू कर दी। वहां उन्होंने चिकित्सकों की जमकर क्लास लगाई। लापरवाही को लेकर फटकारा और निजी प्रेक्टिस करने पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। बोले, बीआरडी में तैनात जो चिकित्सक प्राइवेट प्रेक्टिस कर रहे हैं वो बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की आंखमिचौनी से रूबरू हुए सीएम
सीएम जब 100 नंबर वार्ड के प्रभारी कक्ष में बैठक कर रहे थे तभी 1:48 बजे बिजली गुल हो गई। हालांकि, कुछ पलों में ही जेनरेटर बैकअप से वार्ड में फैला अंधेरा दूर हो गया। तुरंत फिर बत्ती बंद हुई और फिर 15-20 सेकेंड में चालू हो गई। इसके पांच मिनट बाद फिर बिजली बंद हुई लेकिन इस बार सप्लाई आने के बाद जेनरेटर बंद करने से चंद सेकेंड के लिए अंधेरा हुआ था।


कोनों में दुबके थे तीमारदार
सीएम के आगमन को देखते हुए 100 नंबर वार्ड के बाहर दवा वितरण काउंटर के सामने बैठे तीमारदारों को हटा दिया गया था। इसके चलते जिसे जहां किनारा मिला, वह वहां दुबक गया। सीएम दो बजे जैसे ही वार्ड से बाहर निकले, दवा वितरण काउंटर के सामने रोज जैसा नजारा हो गया। तीमारदारों ने फर्श पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed