फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भजन-कीर्तन के साथ निकली जगन्नाथ की रथयात्रा

भजन-कीर्तन के साथ निकली जगन्नाथ की रथयात्रा

Sun, 25 Jun 2017 09:09 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
भजन-कीर्तन के साथ निकली जगन्नाथ की रथयात्रा
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। शीशमहल मंदिर परिसर से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की रथयात्रा रविवार को धूमधाम से निकाली गई। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़े के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया। महिला श्रद्धालुओं ने भी रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद लिया और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगीं। बाबू मथुरा प्रसाद शीशमहल धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से आयोजित रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और फूलों की बारिश हुई।

रथयात्रा जाफरा बाजार, अंधियारीबाग, दुर्गाबाड़ी, चरनलाल चौक, आर्यनगर से थवाई पुल, दीवान बाजार, बेनीगंज होते हुए वापस शीशमहल मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। भव्य झांकियों के बीच भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। मुख्य आयोजक अरुण कुमार ने बताया कि जगन्नाथजी भगवान श्री कृष्ण के अवतार है। ऐसा माना जाता है कि रथ को रस्सी से खींचने वालों की मनोकामना पूरी होती है। इस मौके पर अनिल कुमार, अशोक कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार, सर्वेश, प्रियांशु, आदित्य, जयेश, शाश्वत, सत्येश, सागर, अंशु, प्रियेश, अमिृतांश और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed