फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   6.5 lack robbed in safaikarmi home

सफाईकर्मी के घर सरेशाम 6.30 लाख की चोरी

Wed, 18 Sep 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
6.5 lack robbed in safaikarmi home
सफाईकर्मी के घर सरेशाम 6.50 लाख की चोरी
विज्ञापन

- ब्रम्हभोज में शामिल होने परिवार संग गए थे सफाईकर्मी
- खोराबार के जंगलसिकरी में मंगलवार की शाम हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खोराबार(गोरखपुर)। खोराबार इलाके के जंगलसिकरी के केशरवानी पेट्रोल पंप के पास स्थित सफाइकर्मी बृजेश यादव के मकान से मंगलवार को सरेशाम 6.50 लाख की चोरी हो गई। बृजेश के मुताबिक चोर मकान से 1.50 लाख रुपये कैश और करीब 5 लाख के जेवरात उठा लेे गए। सफाईकर्मी अपने परिवार के साथ मंगलवार को तीन बजे ब्रम्हभोज में शामिल होने ससुराल गए थे। रात नौ बजे मकान पर सोने गए उनके भांजे ने सफाईकर्मी को चोरी की सूचना दी। इसके बाद मकान पर पहुंचे सफाईकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की।

इलाके के जंगलसिकरी निवासी बृजेश यादव खोराबार विकास खंड में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। उनकी ससुराल चौरीचौरा के ब्रम्हपुर ब्लॉक के आमघाट निवासी हरिशचंद्र यादव के यहां है। पत्नी मीरा यादव मंगलवार की दोपहर दो बजे दोनों बच्चों के साथ ब्रम्हभोज में शामिल होने मायके चलीं गई थीं। बृजेश भी तीन बजे के करीब अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से ससुराल चले गए। घर की चाभी उन्होंने अपने भांजे को दी थी। भांजा रात नौ बजे मकान पर सोने के लिए गया तो गेट का ताला टूटा था। उसने तत्काल इसकी सूचना बृजेश को फोन करके दी। चोरी की खबर मिलने पर डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर भी सफाईकर्मी के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed