{"_id":"5cbf58b6bdec2256d212c663","slug":"51556043958-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी में अब एमबीबीएस की 100 स्थायी सीटों पर होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी में अब एमबीबीएस की 100 स्थायी सीटों पर होगी पढ़ाई
Wed, 24 Apr 2019 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टूडेंटस को मिली सौगात
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस की बढ़ी हुई 50 सीटों की स्थाई मान्यता एमसीआई ने दे दी है। अप्रैल के पहले सप्ताह में अलग-अलग राज्य से तीन सदस्यों की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में सभी मानक पूरे होने पर 50 सीटों पर पढ़ाई के लिए मंजूरी दी। यह नया सत्र जून सेे ही लागू होगा। इसके लिए 105 फैकल्टी भी तैनात कर दी गई है।
बीआरडी में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। इनमें से 50 सीटों की मान्यता स्थाई है, बाकी 50 अस्थाई सीटें थीं। इन्हीं सीटों की स्थाई मान्यता के लिए एमसीआई ने अंतिम बार निरीक्षण किया। आर्थो, जनरल सर्जरी, रेडियोलॉजी, गायनी और मेडिसिन वार्ड व विभाग का मुआयना किया। पढ़ाई के अलावा प्रैक्टिकल उपकरणों को भी देखा। इसमें कुछ सीटों पर पीजी की पढ़ाई भी होगी। प्राचार्य गणेश कुमार ने बताया कि जून के अंत से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद तुरंत 50 और सीटों के लिए आवेदन कर दिया जाएगा। इस बार स्वीकृत 50 सीटों के मिलने के बाद अब चार साल तक एमसीआई से किसी तरह के स्वीकृति की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।