फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सामाजिक समरसता के प्रतीक संत रविदास याद किए गए

सामाजिक समरसता के प्रतीक संत रविदास याद किए गए

Wed, 20 Feb 2019 12:54 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Wed, 20 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक समरसता के प्रतीक संत रविदास याद किए गए
जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। संत रविदास की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। संत रविदास को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सप्ताह भर मनाई जाएगी रविदास जयंती

गोरखपुर। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि संत रविदास जयंती एक सप्ताह तक सामाजिक समरसता के रूप में मनाएगा। प्रजापति बड़ेरिया मठ महावीर छपरा में आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास चमड़े का कार्य करते थे पर भगवत प्रेम और मानव सेवा में लगे रहते थे। इसी नाते उन्हें संत की उपाधि हमारा समाज देता है। कहा कि सामाजिक समरसता को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने हिंदू समाज का प्राण कहा था। विश्व हिंदू महासंघ उनके इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है। कार्यक्रम में शशिप्रभा, अश्वनी पांडे, मंतोष प्रजापति, राजेश गुप्ता, महेश गौड़, रामशीघ प्रजापति, अखिलेश कुमार, भोला भारती, सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन

कांग्रेसजन ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने संत रविदास की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। नगर निगम पार्क में पार्टी पदाधिकारी रविशंकर ने कहा कि संत रविदास एक दार्शनिक कवि एवं समाज सुधारक थे। इस दौरान संदीप कुमार गोरखपुरी, दयानंद दुषाध, डीएन चौधरी, इंद्रजीत चौधरी, स्नेहलता, रामेश्वर प्रसाद, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, त्रिवेणी गांधी, प्रभुनाथ कनौजिया, गोल्डी सिंह, छोटे लाल भारती, रंभू पासवान, दीपक भारती, जितेंद्र भारती, प्रेमलता, सतीश सरताज, शिवकुमार जोशी, प्रमोद कुमार, प्रेमलता, शिवकुमार बेलदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन ने मनाया रविदास जयंती

गोरखपुर। आल इंडिया एससीएसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन यांत्रिक कारखाना मंडल के तत्वाधान में संत रविदास की 642 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अंबिका प्रसाद ने कहा कि संत रविदास का जन्म वाराणसी के पास हुआ था। उन्होंने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने का संदेश दिया था। कार्यक्रम में परशुराम, अमरजीत, आनंद कुमार, कर्ण कुमार, शैलेष कुमार, अवधेश कुमार, विजय कुमार व्यास, रामाश्रय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed