{"_id":"5c69af56bdec224dab6009df","slug":"51550430038-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरमणि की हालत बिगड़ी, भेजे गए एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरमणि की हालत बिगड़ी, भेजे गए एम्स
Mon, 18 Feb 2019 12:30 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती पूर्व मंत्री अमरमणि की हालत शनिवार को बिगड़ गई। गोरखपुर से उन्हें नई दिल्ली स्थित एम्स भेज दिया गया। रविवार को दिल्ली में ही उनकी बेटी का तिलक और सगाई का भी कार्यक्रम था। पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी थी, लेकिन मिली नहीं।
उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि को जिला कारागार गोरखपुर में रखा गया है। जेल में तबीयत बिगडऩे पर 13 दिसंबर को उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया था। न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टर राकेश सक्सेना की देखरेख में वह प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे। शनिवार को हालत बिगडऩे पर मानसिक रोग विभाग के डॉक्टर तपस कुमार आइच ने एम्स रेफर कर दिया। रविवार को पूर्व मंत्री की बेटी तनुश्री की नई दिल्ली में सगाई और तिलक का कार्यक्रम था।
इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने पैरोल समिति के समक्ष आवेदन किया था लेकिन अनुमति नहीं मिली। बेटी की सगाई के दिन पूर्व मंत्री के नई दिल्ली पहुंचने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।