फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पॉलिटेक्नक : सीएम के हाथों सम्मानित होंगे मेधावी

पॉलिटेक्नक : सीएम के हाथों सम्मानित होंगे मेधावी

Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पॉलिटेक्नक : सीएम के हाथों सम्मानित होंगे मेधावी
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। पॉलिटेक्निक संस्थानों की वार्षिक परीक्षाओं के टॉपर्स का सम्मान लखनऊ में 17 फरवरी को किया जाएगा। मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ इन टॉपर्स को प्रमाण पत्र वितरित कर हौसला बढ़ाएंगे। उसके लिए प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में चलने वाले हर ट्रेड से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले टॉपर्स की सूची तैयार कर व्यवसायिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पूर्व में ही अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


टॉपर्स की सूची में सत्र 2017-18 में गोरखपुर से इलेक्ट्रानिक ट्रेड की तनुश्री श्रीवास्तव ने प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं टेक्सटाइल डिजाइनिंग की प्रीति कुमारी और इलेक्ट्रिकल लेटरल इंट्री में अनन्या गुप्ता ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। वहीं सत्र 2016-17 में आफरीन फातिमा को प्रदेश में दूसरा स्थान, निधि दुबे को कंप्यूटर साइंस में तीसरा हासिल करने पर सम्मानित किया जाएगा। पांचों छात्राएं महिला पॉलिटेक्निक की हैं। वहीं मेधावियों की सूची में कुछ नाम राजकीय पॉलीटेक्निक और एमपी पॉलिटेक्निक से भी हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक सेवा में जाकर करूंगी देशसेवा : तनुश्री

प्रदेश के इलेक्ट्रानिक ब्रांच में पहला स्थान हासिल करने वाली तनुश्री श्रीवास्तव आगे चलकर आईएएस अफसर बनना चाहती हैं। फिलहाल वह एमएमएमयूटी से बी-टेक की पढ़ाई कर रही हैं। राप्तीनगर में पिता नागेंद्र श्रीवास्तव, मां सविता श्रीवास्तव और छोटा भाई जनरंजन श्रीवास्तव के साथ रहती हैं। तनुश्री ने हाईस्कूल की पढ़ाई कार्मल गर्ल्स स्कूल से 85 फीसदी अंकों से पास की हैं। उनका पूरा परिवार बेटी की सफलता से गदगद है। वहीं मूलरूप से कुशीनगर की रहने वाली टेक्सटाइल ब्रांच से प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाली प्रीति कुमारी पढ़ाई के बाद लुधियाना में नौकरी कर रही हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता लक्ष्मण प्रसाद और मां गीता देवी के साथ महिला पॉलिटेक्निक के शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed