फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमएमएमयूटी में छह पदों पर नियुक्ति पर मुहर

एमएमएमयूटी में छह पदों पर नियुक्ति पर मुहर

Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में छह पदों पर नियुक्ति पर मुहर
demo
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के प्रबंध बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हुई। सदस्यों ने छह पदों पर तैनाती, 19 पदोन्नति के साथ ही शोध छात्रों की छात्रवृत्ति 22 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने पर मुहर लगा दी। प्रबंध बोर्ड की बैठक सुबह शुरू हुई। सबसे पहले खाली पदों पर नियुक्ति का मामला उठा। सदस्यों ने पुस्तकालयाध्यक्ष, वर्कशाप में फोरमैन, इंस्ट्रक्टर, एक डिप्टी रजिस्ट्रार एवं दो असिस्टेंट रजिस्ट्रार की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। इसके बाद लंबे समय से लंबित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समूह-ग में 19 पदों पर पदोन्नति का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इस निर्णय के पहले एमएमएमयूटी द्वारा गठित समिति ने आठ बैठकों कर शासनादेश का परीक्षण किया था। संपर्क अधिकारी डॉ. दयाशंकर सिंह ने बताया कि पदोन्नति का पहला चरण शुरू हुआ है। भविष्य में समूह-ग के बचे हुए कर्मचारियों की पदोन्नति पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा समूह-घ के योग्य एवं प्रशिक्षित कर्मचारियों को समूह-ग पद पर पदोन्नति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed