{"_id":"5c573a06bdec22739d5379ac","slug":"51549220358-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को पता नहीं किसानों के लिए त्र 6000 के क्या मायने हैं: शिव प्रताप शुक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को पता नहीं किसानों के लिए त्र 6000 के क्या मायने हैं: शिव प्रताप शुक्ल
Mon, 04 Feb 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी ने कभी किसान देखा ही नहीं है। यदि किसानों को बीच में जाते तो उन्हें पता चलता कि छह हजार रुपये सालाना उनके लिए कितने महत्वपूर्ण होते हैं। शुक्ल ने दावा किया कि इसी माह कई किसानों के बैंक खाते में पहली किस्त 2000 रुपये आ जाएगी।
रविवार को आयकर भवन परिसर में बनने वाले नए भवन के भूमिपूजन एवं शिलान्यास के दौरान वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि नकारात्मक राजनीति का वक्त खत्म हो गया है। देश की जनता अब सिर्फ विकास के बारे में सोचती है। कहा, बजट से सब खुश हैं। जो सिर्फ अपने लिए सोचते हैं उनको मोदी नहीं चाहिए लेकिन जो देश के लिए सोचते हैं वह मोदी की वापसी चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक की तरह जनता के हितों का ख्याल रख रहे हैं। अंतरिम बजट में इसका अक्स दिखाई दिया है। बजट में हर वर्ग के हितों का ख्याल रखा गया है। किसानों के खाते में सालाना छह हजार रुपये देने पर भी विपक्षी सवाल उठा रहे हैं। हमने देश के तकरीबन पौने सात करोड़ कर दाताओं में से तीन करोड़ को पूरी राहत दे दी है। इन तीन करोड़ कर दाताओं को अब सिर्फ रिटर्न ही दाखिल करना होगा। पांच लाख रुपये से ज्यादा की आय वालों को 2.50 लाख रुपये से ही टैक्स देने के सवाल पर वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि देश में कोई करदाता ही न रहे।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की सदस्य राजस्व व करदाता सेवाएं नीना कुमार, प्रधान आयकर महानिदेशक प्रचालन तंत्र सुनीत पुरी, प्रधान आयकर आयुक्त नित्यानंद ठाकुर, पूर्व एमएलसी डॉ. वाइडी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव, अतुल सराफ, आजम खान, संजय सिंघानिया समेत काफी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट और करदाता मौजूद रहे।