सड़क, नाली, पथ प्रकाश के लिए मिले 11 करोड़
जिला पंचायतीराज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि इस धनराशि का इस्तेमाल ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा, सीसी रोड, विद्यालय, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत और सुंदरीकरण के लिए किया जाएगा। इसी तरह स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, डस्टबिन और हैंडपंप रिबोर आदि में भी इस धन का इस्तेमाल किया जा सकता है। डीपीआरओ ने प्रधानों, सचिवों को समय से काम पूरा कराने के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान अगर कहीं कोई गड़बड़ी मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।