{"_id":"5c114dd5bdec224143674cdb","slug":"51544637909-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...रंग बदलने में नेता जी गिरगिट के भी बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...रंग बदलने में नेता जी गिरगिट के भी बाप
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रत्ना मेमोरियल पब्लिक स्कूल (रैंपस) के रजत जयंती समारोह में बुधवार को कवि डॉ. सर्वेश अस्थाना और दिनेश बावरा ने महफिल जमाई। दोनों ही कवियों ने हास्य व्यंग्य से वाहवाही लूटी। डॉ. सर्वेश अस्थाना की कविता ‘किसी गिरगिट से नेताजी की तुलना महापाप है, क्योकि रंग बदलने वो गिरगिट के भी बाप हैं’ पर श्रोता लोटपोट हो गए।
दिनेश बावरा ने कविता के माध्यम से बेटी और गरीबी के दर्द का चित्रण किया। ‘क्या फर्क पड़ता है सेठ जी, बेटी हो या बीमारी, फर्क इतना है कि बीमारी में बड़े लोग परहेज से मरते हैं, और बेटी होने पर गरीब दहेज से मरते हैं’ सुनाकर उन्होंने सभी को भावुक कर दिया। देर रात तक दोनों की कवियों ने महफिल की रौनक को बनाए रखा। इससे पूर्व विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, डॉ. सर्वेश अस्थाना, दिनेश बावरा और प्रबंधक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनुपम श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही, सेंट्रल एकेडमी के निदेशक संजय मिश्र, आशीष श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, अमित राबर्ट, अरविंद दुबे आदि मौजूद रहे।