{"_id":"5c02e8a1bdec2241ce72683a","slug":"51543694497-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता से घटा इंसेफेलाइटिस का प्रकोप: सीएम योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता से घटा इंसेफेलाइटिस का प्रकोप: सीएम योगी आदित्यनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से वृहद स्वच्छता अभियान के तहत विशेष रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रैली में शामिल विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता का महत्व गोरखपुर के लोगों से ज्यादा कौन समझ सकता। यही नहीं प्रदेश के कई अन्य पूर्वी जिले भी 40 वर्षों से इंसेफेलाइटिस का दंश झेल रहे थे। बच्चों को असमय मौत दे रही यह बीमारी साफ-सफाई अपनाने से ही यहां काबू में आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान अब जनआंदोलन बन गया है। लोग साफ-सफाई पर ध्यान दे रहे हैं। इससे जीवन में व्यापक बदलाव आएगा। सभी से जुटने की अपील कि किसी भी काम में सफ लता के लिए इंतजार करने से बेहतर है कि खुद पहल करें।

रैपर भी कूड़ेदान में फेकें : खन्ना
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि स्वच्छता के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। दुनिया के कई देशों में बच्चे टाफी-चिप्स खाने के बाद उसके रैपर को तब तक पास रखते हैं जब तक उन्हें कोई कूड़ेदान न मिल जाए। यह भाव अपने जिले और प्रदेश स्वच्छ बनाने के लिए अपनाना होगा। इस मौके पर विधायक संगीता यादव, विधायक शीतल पांडेय, उपेंद्रदत्त शुक्ल, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राहुल श्रीवास्तव, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ अनुज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन