{"_id":"5a9593e44f1c1b3c718b7621","slug":"51519752164-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉकों पर लगाया ताला, धरने पर बैठे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉकों पर लगाया ताला, धरने पर बैठे प्रधान
siddharthnagar
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
सदर ब्लॉक में बीडीओ को ज्ञापन देते प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का कई माह बाद भी भुगतान न होने से क्षुब्ध ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को जिले के सभी ब्लाकों पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक कार्यालय गेट पर तालाबंदी कर नारेबाजी की। मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। चेतावनी दी कि अगर भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। तालाबंदी व प्रदर्शन से पूरे दिन कार्यालय में कामकाज बाधित रहा।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जिला इकाई के बैनर तले नौगढ़ ब्लाक मुख्यालय पर धरने में जिला प्रवक्ता विजय यादव ने कहा कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्य का पिछले कई माह से भुगतान नहीं हुआ। अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय से नदारद रहते हैं जिससे उन्हें कोई भी कार्य करवाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। कार्य के बंटवारे में भी भेदभाव किया जाता है।
सभी ग्राम पंचायतों को बराबर कार्यों का आवंटन होना चाहिए। अगर सात में मांगें नहीं मानी गई तो वे अनिश्चितकालीन धरना देंने को विवश होंगे। इस दौरान सतीश सिंह, रामनवल यादव, कृष्ण प्रताप सिंह, महेंद्र यादव, राघवेंद्र मिश्रा, जमशेद अहमद खान, मायाराम, ओमप्रकाश यादव, रजाउल्लाह खान, विनोद यादव, अनारमती, सुधावती, तौलन प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में जिलाध्यक्ष डॉ.पवन मिश्र और सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने धरने को संबोधित किया। वहीं बीडीओ विजय पांडेय को ज्ञापन दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सदानंद उपाध्याय, बेचन शुक्ल, आसिम नैय्यर, जफर आलम, अबू शहमा, अभय प्रताप सिंह, जमील अहमद, रमेश उपाध्याय, मदन मोहन सिंह, फते मोहम्मद, इफ्तेखार अहमद, रविंद्र कुमार, बृजमोहन, राकेश, श्रवण कुमार, कपूर चंद, संजय श्रीवास्तव, ध्रुवलाल, महेंद्र प्रताप, पप्पू गुप्ता, सुरजीत पाल यादव, मो.मुस्लिम आदि मौजूद रहे।
बढ़नी ब्लॉक में धरने के दौरान जिला सचिव अनुज चौधरी, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष कमर आलम, हैदर आलम, कन्हैया लाल, बेचन यादव, रामदत्त, बबलू चौबे, सोहराब राइनी, कमलावती, निसार अहमद, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।