फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आचार संहिता की आड़ में उत्पीड़न कर रही भाजपा : नरेश उत्तम

आचार संहिता की आड़ में उत्पीड़न कर रही भाजपा : नरेश उत्तम

Mon, 26 Feb 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 26 Feb 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता की आड़ में उत्पीड़न कर रही भाजपा : नरेश उत्तम
नरेश उत्तम। - फोटो : Amar Ujala
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा आचार संहिता की आड़ में सपाइयों का उत्पीड़न कर रही है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि सपा और उसे समर्थन करने वाली पार्टियों के नेताओं पर जान बूझकर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को जमकर घेरा। गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला के मामले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद सरकार डीएम को प्रश्रय दे रही है। ऐसे में यहां निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए न्यायालय के आदेश के बाद भी डीएम पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा का नियंत्रण नहीं रह गया है। यहां पूंजीवाद, सामंतवाद और पाखंडवाद बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के चार साल और योगी सरकार के एक साल का कार्यकाल खत्म हो गया मगर उन्होंने जो वादे जनता से किए थे उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कालाधन लाने का दावा किया जा रहा था मगर यहां तो देश की जनता का ही हजारों क रोड़ रुपये विदेशों में चला जा रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। पेट्रोल, डीजल, खाद के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार यूपीकोका ला रही है जो आम जनता के लिए हितकर नहीं है। ऐसे में जनता अखिलेश यादव के पांच साल के कार्यकाल को याद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश पर बढ़ रहा जनता का विश्वास
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर और फू लपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में जनता का विश्वास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर में बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी राम भूषण पासी व आर्यावर्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयानंद यादव सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं।


बाहरी नहीं पार्टी के कार्यकर्ता हैं प्रवीण
एक सवाल के जवाब में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि निषाद और पीस पार्टी ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया है। पार्टी के भीतर कोई मनमुटाव नहीं है। सब एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। इंजीनियर प्रवीण निषाद पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पहले पार्टी ज्वाइन की थी। उसके बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed